{"_id":"6ace97d2937b8400eb0c526f","slug":"two-accused-arrested-for-beating-up-passersby-and-robbing-a-motorcycle-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-170147-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: राहगीरों की पिटाई कर बाइक लूटने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: राहगीरों की पिटाई कर बाइक लूटने के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
जंगल बकुलहा के समीप देर रात को दिए घटना को अंजाम
पडरौना। कोतवाली क्षेत्र जंगल बकुलहा के समीप सोमवार की देर शाम बाजार से घर जा रहे दो लोगों की पिटाई कर बदमाशों ने बाइक लूट ली। मंगलवार को पुलिस ने लमुहा मंदिर के पास से लूटी गई बाइक के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाशों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
शहर के मुख्य बाजार दक्षिणी नौका टोला निवासी सत्य कुमार मछली बेचने का काम करते हैं, सोमवार की देर शाम घर लौट रहे थे, अभी वह पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल बकुलहा के समीप पहुंचे थे कि दो बदमाश उनकी पिटाई कर बाइक लूट लिए। इस दौरान नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के भुजौली गांव निवासी पंचानंद शुक्ल उसी समय पहुंच गए। उन्होंने बाइक लूटने का विरोध किए तो बदमाश इनको धक्का दे दिया और इनकी भी बाइक लूट ली।
शोर मचाने पर राहगीरों ने लुटेरों का पीछा किया, सूचना पर पुलिस भी सक्रिय हो गई। मंगलवार की शाम को पुलिस बड़ी नहर की पटरी पर लमुहा मंदिर के पास वाहन चेकिंग कर कर रही थी, इस दौरान संदेह के आधार पर दोनों बाइक सवार बदमाशों को रोकी। पुलिस की जांच लूटी गई बाइक होने की पुष्टि हुई। दोनों युवक पूछताछ में बाइक लूटने की घटना स्वीकार की। पुलिस ने बदमाशों की पहचान पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल बकुलहा गांव निवासी बिट्टू निषाद और पुकार निषाद के रूप में किया। एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि दोनों बदमाशों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। अपने गांव के पास दोनों आरोपी घटना को अंजाम दिए थे।