फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Turkpatti trade association coordinator passes away

Kushinagar News: तुर्कपट्टी व्यापार मंडल के संयोजक का निधन

Thu, 20 Jun 2024 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 20 Jun 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Turkpatti trade association coordinator passes away
तुर्कपट्टी। बुधवार को महुअवां बुजुर्ग के पूर्व प्रधान, तुर्कपट्टी व्यापार मंडल के पदाधिकारी और क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेश प्रसाद जायसवाल का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। व्यापारियों और गांव के लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार बुधवार की भोर में उन्हें बेचैनी हुई। परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार हार्ट अटैक से उनका निधन हुआ है। एक वर्ष पूर्व ही इनके बड़े पुत्र मंटू जायसवाल की भी हार्ट अटैक से मौत हुई थी। सुरेश जायसवाल दो बार ग्राम प्रधान और वर्तमान में क्षेत्र पंचायत सदस्य थे। प्रदीप शंकर पांडेय, सुधीर शाही, अमरेंद्र पांडेय, सुरेश शाही, प्रवीण शंकर पांडेय, दयाशंकर पांडेय, पुरुषोत्तम जायसवाल, शैलेंद्र कुमार तिवारी, दिनेश तुलस्यान, उपेंद्र सिंह, बच्चा गिरि, राजेश मद्धेशिया, अमित राय, प्रवीण शाही, संतोष मद्धेशिया, बालेश्वर मद्धेशिया, रामेश्वर गुप्ता, शैलेंद्र शाही, मुन्ना यादव, जीनिश मद्धेशिया, दीनानाथ रौनियार, राजन रौनियार, चंदन गुप्ता आदि ने शोक व्यक्त किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed