फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Tulsi Inter College's head clerk suspended

Kushinagar News: तुलसी इंटर कॉलेज का प्रधान लिपिक निलंबित

Fri, 20 Feb 2026 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 20 Feb 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Tulsi Inter College's head clerk suspended
पडरौना। गोस्वामी तुलसी इंटर कॉलेज में पत्राचार पाठ्यक्रम से बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत इंटर के 700 परीक्षार्थियों की परीक्षा निरस्त होने के मामले में बृहस्पतिवार को कार्रवाई हुई। डीआईओएस की तरफ से मिले पत्र को गंभीरता से लेते हुए कॉलेज के प्रबंधक ने प्रधान लिपिक को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

हालांकि एबीवीपी कार्यकर्ता या अन्य संगठन के लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग पर अड़े हैं। देर शाम प्रधानाचार्य नागेंद्र चतुर्वेदी ने प्रधान लिपिक के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी।
विज्ञापन

बीते 16 फरवरी को कॉलेज के प्रबंधक पवन उपाध्याय ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार गुप्ता की तरफ से भेजे गए पत्र में कॉलेज के प्रधान लिपिक पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के पत्राचार पंजीकरण में गंभीर अनियमितताओं एवं स्थापित नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाए गए हैं। यह आरोप अत्यंत गंभीर, कर्तव्यहीनता एवं सेवा आचरण के प्रतिकूल हैं। इस प्रकार के कृत्य से न केवल संस्था की गरिमा प्रभावित हुई है, बल्कि शैक्षिक व्यवस्था की विश्वसनीयता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपों की गंभीरता एवं परिस्थितियों को देखते हुए और अपर शिक्षा निदेशक (पत्राचार), प्रयागराज के निर्देश का अनुपालन करते हुए विद्यालय की प्रबंध समिति की तरफ से आरोपों की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच सुनिश्चित करने और जांच प्रक्रिया को प्रभावित होने से रोकने के लिए प्रधान लिपिक ज्ञान प्रकाश पाठक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। प्रबंधक ने बताया कि निलंबित प्रधान लिपिक के विरुद्ध लगाए गए आरोपों की जांच के लिए जांच समिति का गठन किया गया है।

जांच की कार्रवाई में पूर्ण एवं निष्पक्ष सहयोग प्रदान करें। किसी भी प्रकार का असहयोग, विलंब या आदेश की अवहेलना गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी आपकी स्वयं की होगी। एबीवीपी कार्यकर्ताओं की मांग है कि प्रधान लिपिक पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाए। इसमें शामिल अन्य जिम्मेदारों पर भी कार्रवाई हो। डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रबंधक को पत्र लिखा गया था। प्रधान लिपिक को निलंबित कर अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed