{"_id":"5ef3869d8ebc3e432e609e08","slug":"tturism-in-kushinagar-kushinagar-news-gkp3557546113","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट की मंजूरी के बाद बोले सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट की मंजूरी के बाद बोले सांसद
विज्ञापन
बौद्ध टूरिज्म का बड़ा सेंटर बनेगा कुशीनगर, बढ़ेगा रोजगार : सांसद
अमर उजाला ब्यूरो
कसया (कुशीनगर)। भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जुड़ने के साथ ही यहां के पर्यटन व रोजगार क्षेत्र में बड़ा उछाल आएगा। सीधी हवाई सेवा शुरू होने से पर्यटकों की संख्या में तीन से चार गुना तक वृद्धि की संभावना है। इसके अलावा रोजगार की तलाश में विदेश जाने वालों को भी बड़ी राहत मिलेगी।
ये बातें बुधवार को कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दूबे ने केंद्रीय कैबिनेट में कुशीनगर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट घोषित किए जाने के बाद पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कुशीनगर को पर्यटन हब बनाकर रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए पहले से ही कार्ययोजना बना रखी है। अब तक कुशीनगर आने वाले बौद्ध पर्यटकों को पहले दिल्ली, फिर वहां से गोरखपुर होते हुए सड़क मार्ग से कुशीनगर आना पड़ता था, लेकिन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट शुरू होने पर लोग यहां सीधे आएंगे और यहां से फिर अन्य बौद्घ पर्यटक स्थलों पर जाएंगे। इससे यहां पर्यटन से जुड़े उद्योगों में तेजी आएगी। इसके अलावा यह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट इस क्षेत्र से रोजगार के लिए सऊदी अरब समेत अन्य देशों में जाने वाले नौजवानों को भी राहत देगा।
सांसद ने विरोधियों पर भी साधा निशाना
सांसद ने कहा कि कैबिनेट के इस फैसले से विरोधी मानसिकता के लोगों को जवाब मिल गया है। एयरपोर्ट निर्माण में आई बाधाओं को दूर किया गया है। प्रदेश सरकार की तरफ से स्टांप डयूटी में छूट, राज्यपाल की तरफ से नोटिफिकेशन, एयरपोर्ट तक का रास्ता, एयरपोर्ट के अंदर ध्वस्तीकरण, एटीसी बिल्डिंग के परिवर्तित ड्राइंग व निर्माण, फायर बिल्डिंग निर्माण आदि अधूरे पड़े कार्यों को पूरा कराया गया है। जो काम अपूर्ण हैं, उन्हें भी जल्दी पूरा किया जाएगा। सांसद ने कहा कि कुछ लोग केवल सरकार को बदनाम करने के लिए अफवाह उड़ाते रहते हैं जिससे कार्य में बार-बार बाधा आती है। सांसद ने इस एयरपोर्ट को सुरक्षा कारणों से भी महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन
दो माह में पूरा होगा काम: डायरेक्टर
पत्रकार वार्ता में सवालों के जवाब देते हुए एयरपोर्ट अथारिटी के डायरेक्टर एके द्विवेदी ने कहा कि एटीसी बिल्डिंग की परिवर्तित ड्राइंग के निर्माण का काम एक कंपनी को सौंप दिया गया है। दो माह में काम पूरा हो जाएगा। हवाई सेवा जल्दी शुरू कराने के लिए अभी पुराने टर्मिनल से ही काम होगा। इसके अलावा अन्य कमियों को भी जल्दी दूर करा दिया जाएगा। इस मौके पर डीएम भूपेंद्र एस चौधरी, एसडीएम देश दीपक सिंह, हियुवा के जिला संयोजक चंद्रप्रकाश चमन, मनोनीत सभासद ओमप्रकाश वर्मा, डॉ. टीएन राव, विनोद गिरी, राधेश्याम गोंड, भंते महेंद्र, लेखपाल ब्रजेश मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।