फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   trying to kidnap of student

कुशीनगर: छात्रा के अपहरण का प्रयास, बिहार सीमा से दो गिरफ्तार

Wed, 08 Dec 2021 04:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 08 Dec 2021 04:43 PM IST
सार

दोनों युवकों को पुलिस ने भेजा जेल, बाइक पर बैठाकर बिहार की तरफ लेकर भाग रहे थे आरोपी।

विज्ञापन
trying to kidnap of student
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र के तमकुहीराज कस्बा में कोचिंग करने आई छात्रा का दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवक अपहरण कर भागने लगे। छात्रा के शोर मचाने पर लोगों ने उनका पीछा कर फोरलेन पर गाजीपुर बैरियर के पास पकड़ लिया। इस मामले में पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन


मंगलवार को क्षेत्र की एक छात्रा तमकुहीराज कस्बे में कोंचिंग पढ़ने आई थी। आरोप है कि कोचिंग सेंटर से निकलते ही दो युुवक छात्रा को जबरन बाइक पर बैठाकर फोरलेन के रास्ते बिहार की तरफ भागने लगे। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोग बाइक सवार युवकों का पीछा करने लगे।
विज्ञापन


लोगों ने गाजीपुर पुराने सेल्स टैक्स बैरियर के पास आरोपी दोनों युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। दिनदहाड़े हुई इस घटना को लेकर कस्बा में सनसनी फैल गई। एक राजनैतिक दल के लोग तमकुहीराज पुलिस चौकी पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। उन्हें पुलिस ने समझा बुझाकर वापस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी प्रभारी तमकुहीराज राजकुमार बरवार ने बताया कि इस मामले में छात्रा के परिजनों की तहरीर पर तरयासुजान थाना क्षेत्र के तमकुहीराज कस्बा निवासी अख्तर एवं पटहेरवा थाना क्षेत्र के रामकोला चट्टी निवासी आरबाज के खिलाफ छात्रा का अपहरण करने, छेड़छाड़ करने एवं पॉक्सो एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed