फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Truck-Scorpio collides on highway, five injured

Kushinagar News: हाईवे पर ट्रक-स्कॉर्पियो में भिड़ंत, पांच घायल

Tue, 12 May 2026 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 12 May 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Truck-Scorpio collides on highway, five injured
पटहेरवा। हाईवे पर पटहेरिया में ओवरब्रिज निर्माण के लिए बनाए गए कट के समीप सोमवार देर शाम स्कॉर्पियो और दो ट्रकों की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। हादसे में स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। एयरबैग खुल जाने से स्कॉर्पियो में सवार लोगों की जान बच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे कसया की ओर से एक स्कॉर्पियो तमकुहीराज की तरफ जा रही थी। वाहन में पांच लोग सवार थे। स्कॉर्पियो जैसे ही पटहेरवा ओवरब्रिज से आगे पटहेरिया स्थित निर्माणाधीन कट के पास पहुंची, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर आगे चल रहे दूसरे ट्रक से जा भिड़ी।
विज्ञापन

हादसे में दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद हाइवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष धीरेंद्र राय पुलिस टीम के साथ पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया। बाद में क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे कराकर यातायात बहाल कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों की पहचान जबिया इमाम (18), रिया (18), मुबारक (23), गणेश (29) और सैद अली (25) के रूप में हुई है। सभी बिहार के गोपालगंज जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। सभी का उपचार सीएचसी फाजिलनगर में चल रहा है।

थानाध्यक्ष धीरेंद्र राय ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो और एक ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है, जबकि दूसरा ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed