फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Truck runs out of fuel on highway...long traffic jam

Kushinagar News: हाईवे पर ट्रक का ईंधन खत्म... लगा लंबा जाम

Sat, 18 May 2024 04:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 18 May 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Truck runs out of fuel on highway...long traffic jam
पकवा इनार। राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के अंडरपास के निकट ईंधन खत्म होने से ट्रक खड़ा हो गया। इससे वाहनों का जाम लग गया। घंटों वाहन जाम में फंसे रहे। ट्रक में ईंधन भरवाने के बाद जाम से निजात मिली। जाम में फंसे यात्रियों व मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


कुशीनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग -28 पर ट्रकों में आने वाली खराबी चलते जेटी बाबू तिराहे पर जाम लगता रहता है। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे एक ट्रक खराब हो गया। उसे मशक्कत से हटवाकर आवागमन आरंभ कराया गया। उसके बाद करीब सवा दस बजे गोरखपुर की तरफ से बिहार जा रहा ट्रक निर्माणाधीन ओवरब्रिज के अंडरपास के निकट ईंधन खत्म होने से बंद हो गया। ट्रक चालक ने ईंधन की व्यवस्था के लिए काफी प्रयास किया लेकिन, नाकाम रहा।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने कुछ समय तक रूट को डायवर्ट कर आवागमन चालू कराया। लेकिन, इससे व्यवस्था नहीं बनी, राजमार्ग पर वाहनों की कतार लंबी होती गई। इसकी सूचना पर एनएचएआई के जिम्मेदार पहुंचे और ट्रक में ईंधन भरवाया। तब जाकर धीरे-धीरे वाहन आगे बढ़े। इस दौरान जाम में यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस संबंध में एनएचएआई के पेट्रोलिंग इंचार्ज विश्राम सिंह ने बताया कि निर्माणाधीन ओवरब्रिज के नीचे एक ट्रक का ईंधन खत्म हो गया था। जिसके चलते राजमार्ग पर वाहनों की कतार लगी थी। सूचना मिलने पर ट्रक में ईंधन भरवाया गया। तब जाकर स्टार्ट हुआ और बिहार के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed