फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Truck owner accused of attempting to run over police personnel arrested.

Kushinagar News: पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश का आरोपी ट्रक मालिक गिरफ्तार

Fri, 25 Sep 2026 02:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Truck owner accused of attempting to run over police personnel arrested.
पडरौना। पुलिस कर्मियों को कुचलने की कोशिश का आरोपी ट्रक मालिक गिरफ्तार कर लिया गया है। बृहस्पतिवार को पुलिस टीम ने तमकुहीराज थाना क्षेत्र के करनपट्टी निवासी ट्रक चालक व वाहन स्वामी रवि कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया वहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। सीओ तमकुहीराज जयंत कुमार ने बताया पुलिस टीम पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश के आरोपी रवि कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी की भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, तरया सुजान थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित बहादुरपुर पुलिस के समीप 23 सितंबर को एसआई धर्मेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम बिहार से यूपी में प्रवेश कर रहे मोरंग लदे वाहनों की जांच कर रही थी। ओवरलोड ट्रक को पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया लेकिन ट्रक चालक ने गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी और कुचल देने इरादे से गाड़ी लेकर पटरी तक आ गया। पुलिस टीम ट्रक का पीछा कर पकड़ती उससे पहले ही चालक सलेमगढ़ टोल प्लाजा के समीप ट्रक खड़ा कर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed