फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Truck overturned after colliding with pole, disrupted power supply

खंभे से टकराकर पलटा ट्रक, बिजली आपूर्ति बाधित

Tue, 15 Nov 2022 08:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Truck overturned after colliding with pole, disrupted power supply
खंभे से टकराकर पलटा ट्रक, बिजली आपूर्ति बाधित
विज्ञापन

पटहेरवा। हाईवे पर रजवटिया गांव के सामने रविवार रात नौ बजे कार के ओवरटेक करते समय हाईटेंशन लाइन के खंभे से टकराकर ट्रक पलट गया। इससे पटहेरवा उपकेंद्र के करीब 60 गांवों की सप्लाई बाधित हो गई। वहीं ट्रक चालक चोटिल हो गया। विद्युत विभाग के लाइनमैन सहित अन्य कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद सोमवार शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी।
पटहेरवा विद्युत उपकेंद्र के लिए सप्लाई राजापाकड़ से आती है। इसके पोल हाईवे किनारे लगे हैं। रविवार रात नौ बजे गोरखपुर से आ रहा ट्रक अभी राजवटिया गांव के सामने पहुंचा था कि अचानक ओवरटेक करके एक कार गुजरी। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर हाई टेंशन पोल से टकराकर पलट गया। ट्रक के टकराने से बिजली ट्रिप करके कट गई, जिससे आग लगने की घटना टल गई।
विज्ञापन

घटना में ट्रक चालक गोरखपुर जिले के गगहा थाना क्षेत्र के भैंसहा गांव राजेश यादव (35) चोटिल हो गया। वहीं, पटहेरवा उपकेंद्र से रात के करीब नौ बजे क्षेत्र के पटहेरवा, महुअवा,पिपरा कनक, नारायनपुर, रजवटिया, बभनौलि सहित करीब 60 से भी अधिक गांवों की सप्लाई बाधित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed