फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Truck loaded with paddy caught fire due to wheel burst, highway jammed for two hours

Kushinagar News: पहिया फटने से धान लदे ट्रक में लगी आग, हाईवे दो घंटे जाम

Tue, 30 Apr 2024 03:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Truck loaded with paddy caught fire due to wheel burst, highway jammed for two hours

विज्ञापन






रहसू बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एनएच-28 पर चौहान पट्टी गांव के पेट्रोल पंप के पास सोमवार की देर रात पहिया फटने से ट्रक में आग लग गई। इससे हाईवे पर अफरातफरी मच गई और दोनों तरफ दो घंटे तक जाम लग गया। फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, इसके बाद अवागमन बहाल हुआ।




गोरखपुर से धान की भूसी लेकर बिहार जा रगा ट्रक रात करीब 10 बजे तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के चौहान पट्टी गांव के पास पेट्रोल के करीब उत्तरी लेन पर पहुंचा था कि उसका पीछे का पहिया फट गया। इससे निकली चिंगारी से धान की भूसी में आग पकड़ ली। आग लगने के बाद चालक, खलासी ट्रक से कूदकर जान बचाई।आग लगने के बाद लोगो की भीड़ जुट गई। हाईवे पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। जोकवा बाजार तक दोनों लेन एक घंटे तक जाम रहा। सूचना के एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची, लेकिन ट्रक जल चुका था। अग्निशमन अधिकारी अशोक यादव ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed