फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Truck loaded with paddy caught fire due to wheel blast

Kushinagar Fire: पहिया ब्लास्ट होने से धान लदे ट्रक में लगी आग, हाईवे पर लगा जाम; जलकर खाक हुआ वाहन

Mon, 29 Apr 2024 11:37 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 29 Apr 2024 11:37 PM IST
सार

गोरखपुर से धान की भूसी लेकर बिहार जा रहे ट्रक रात करीब 10 बजे तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 28 चौहान पट्टी गांव के पास पेट्रोल के करीब उत्तरी लेन पर पहुंची थी कि उसका पीछे का पहिया अचानक ब्लास्ट हो गया।

विज्ञापन
Truck loaded with paddy caught fire due to wheel blast
ट्रक में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 28 पर चौहान पट्टी गांव के पेट्रोल पंप के पास सोमवार की देर रात पहिया ब्लास्ट होने से ट्रक धू-धूकर के जलने लगा। इससे हाईवे पर अफरातफरी मच गई और दोनों तरफ जाम लग गया। मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, इसके बाद अवागमन बहाल हुआ।

विज्ञापन


गोरखपुर से धान की भूसी लेकर बिहार जा रहे ट्रक रात करीब 10 बजे तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 28 चौहान पट्टी गांव के पास पेट्रोल के करीब उत्तरी लेन पर पहुंची थी कि उसका पीछे का पहिया अचानक ब्लास्ट हो गया। इससे निकली चिंगारी से धान की भूसी आग पकड़ लिया। आग लगने के बाद चालक,खलासी ट्रक से कूदकर जान बचाई। आग लगने के बाद लोगो की भीड़ जुट गई। हाईवे पर अफरातफरी का माहौल हो गया। जोकवा बाजार तक दोनों लेन एक घंटे तक  जाम रहा। सूचना के एक घण्टे बाद फायरब्रिगेड की गाड़ी पहुंची, लेकिन ट्रक जलकर राख हो चुका था। अग्निशमन अधिकारी अशोक यादव ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed