फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Truck hits police jeep on highway, policeman narrowly escapes

Kushinagar News: हाईवे पर पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी

Thu, 04 Apr 2024 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 04 Apr 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Truck hits police jeep on highway, policeman narrowly escapes
हाटा। नगर के बाघनाथ चौराहा के पास हाईवे पर पुलिस की जीप को ट्रक ने टक्कर मार दी। पुलिस की जीप क्षतिग्रस्त हो गई। संयोग था कि घटना के समय पुलिस की जीप में कोई मौजूद नहीं था। घटना के बाद पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर में कुशीनगर पुलिस लाइंस की जीप से दो पुलिसकर्मी वीआईपी ड्यूटी में गए थे। दोपहर में कुशीनगर लौटते समय बाघनाथ चौराहे के पास फोरलेन पर गोरखपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस की जीप में टक्कर मार दी। पुलिस की जीप ट्रक के साथ करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई। घटना के समय जीप में सवार दोनों पुलिसकर्मी कूद गए। हालांकि, जीप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ड्यूटी पर तैनात पुलिस के जवानों ने ट्रक को पकड़ लिया और चालक को हिरासत में लेकर थाने चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed