{"_id":"63879344ef34ed0321728509","slug":"troubled-by-the-jam-in-the-town-people-protested-at-the-chinese-mill-gate-kushinagar-news-gkp4592845200","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कस्बे में जाम से परेशान लोगों ने चीनी मिल गेट पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कस्बे में जाम से परेशान लोगों ने चीनी मिल गेट पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
कस्बे में जाम से परेशान लोगों ने चीनी मिल गेट पर किया प्रदर्शन
चीनी मिल के कारखाना प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही चीनी मिल के चालू होते ही कस्बे में गन्ना से लदी गाड़ियों के चलते जाम की स्थिति उत्पन्न होने लगी है। इसके चलते लग्न के समय व्यापारियों की परेशानी बढ़ गई है। समस्या के समाधान के लिए बुधवार को चीनी मिल गेट पर लोगों ने प्रदर्शन किया और मिल के गन्ना प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा।
सेवरही चीनी मिल में पेराई सत्र 25 नवंबर को शुरू हुआ है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब से चीनी मिल में पेराई शुरू हुई है, तभी से लोगों को गन्ना लदी गाड़ियों के चलते जाम से जूझना पड़ रहा है। कस्बे में लगे जाम से व्यापारियों का कारोबार भी प्रभावित होने लगा है। समस्या से व्यापारियों को निजात दिलाने को लेकर बुधवार को सपा नेता अनूप सोनी ने अपने समर्थकों के साथ चीनी मिल के गेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद चीनी मिल के कारखाना प्रबंधक यशवंत सिंह बघेल को ज्ञापन सौंपकर कस्बे के लोगों को जाम से निजात दिलाने की मांग की।
इस दौरान उप गन्ना महाप्रबंधक पीएन शाही, सेवरही के थानाध्यक्ष संजय कुमार, मजदूर नेता प्रेमशंकर सिंह, सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार राय, पीयूष नियोगी, हासन अली और लक्ष्मण गुप्ता सहित अनेक लोग मौजूद थे।