फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Trouble: Even after three days, the power system is out of order.

सांसत : तीन दिन बाद भी बिजली व्यवस्था बेपटरी

Tue, 07 Oct 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 07 Oct 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Trouble: Even after three days, the power system is out of order.
जरार में पोल को खड़ा करते कर्मचारी। स्रोत-सोशल मीडिया  
पडरौना। जिले में शनिवार को तेज आंधी के साथ हुई मूसलाधार बारिश के दौरान जगह-जगह गिरे बिजली के पोल और तार को बिजली निगम ने तीन दिन बाद भी सही नहीं कर सका है। इससे लोगों को बीते तीन दिन से अंधेरे में रात गुजारनी पड़ रही है। वहीं जिला मुख्यालय के स्टडियम के पास गिरा बिजली का पोल अब तक सहीं हो सका है। इससे कई सरकारी कार्यालयों में सरकारी कार्य ठप पड़े हैं।
विज्ञापन

शनिवार को आई तेज आंधी और बारिश के दौरान जिला मुख्यालय स्थित स्टेडियम के पास 11 हजार बिजली का तार और पूल पर पेड़ गिरने से टूटकर गिर गया था। उसे अब तक सही नहीं किया जा सका है। इसकी वजह से होमागार्ड कार्यालय, जिला उद्यान अधिकारी, जिला स्टेडियम और पुलिस लाइन में शनिवार से ही बिजली आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन

हालांकि पुलिस लाइन में उच्चछमता का जनरेटर होने के चलते वहां विभागीय कार्य तो हो रहा है, लेकिन इससे जुड़े बाकी सरकारी कार्यालयों में विभागीय कार्य भी ठप है। यह हाल ग्रामीण क्षेत्रों की भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार सेवरही क्षेत्र में शनिवार को सुबह आई तेज हवा व भारी बारिश के चलते तरयासुजान परिक्षेत्र में जगह-जगह बिजली के तारों पर पेड़ गिर गए थे, तो कही बिजली के खंभे व तार गिर गए थे। इससे 33 हजार और 11 हजार की लाइन ब्रेक डाउन में चली गई है।
इससे 60 घंटे बीतने के बाद सेवरही कस्बा के महाबीर नगर, पिपरघाट, सुमही संतपट्टी, गौरी नगर, गौरी नरोत्तम, कतौरा, सिराज नगर, अहिरौली मिश्र सहित अधिकांश गांव में बिजली आपूर्ति बहाल नही हो सकी है।
क्षेत्र के अभिषेक शुक्ल, आदित्य वर्मा, हरेंद्र यादव, बीरबल शर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, उमेश यादव, राहुल सोनी सहित अन्य उपभोक्ताओं ने इस विभागीय लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए शीघ्र आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। इस संबंध में तरयासुजान के जेई विकास साहनी ने बताया कि तेज हवा व बारिश से विभाग को काफी नुकसान हुआ है। उन्हें एक-एक कर सही कराया जा रहा है। शीघ्र ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
लक्ष्मीपुर प्रतनिधि के अनुसार शनिवार को आई तेज हवा और बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हुए बिजली के पोल और तार को सही नहीं किया जा सका है। इससे क्षेत्र के 15,000 घरों में बिजली आपूर्ति ठप है। क्षेत्र के विजय कुशवाहा, धर्मेंद्र कुशवाहा, बीकी कुशवाहा, सुरेंद्र कुशवाहा, दशरथ कुशवाहा, मनमोहन कुशवाहा, अजय यादव आदि ने नाराजगी जताते हुए बिजली व्यवस्था ठीक कराने की मांग की है।
इस संबंध में पडरौना एक्सईएन संजय सागर ने बताया कि आंधी और बारिश में क्षतिग्रस्त बिजली के पोल और तार को सही कराया जा रहा है। एक से दो दिन में सभी कार्य पूरा कर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
पकवा इनार में ट्रांसफाॅर्मर खराब, : पकवा इनार। विद्युत उपकेंद्र कुशीनगर में लगे 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर में 24 घंटे से गड़बड़ी है। उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति आंशिक रूप से ही मिल पा रही है। वह उपकेंद्र में लगे पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर से शिफ्ट के साथ महज कुछ घंटे ही दी जा रही है। हालांकि इस उपकेंद्र से तीन फीडर संचालित हैं। हजारों की संख्या में कनेक्शन और उपभोक्ता हैं। इस अव्यवस्था से पूरी तरह प्रभावित हैं।
विद्युत उपकेंद्र से तीन फीडर बुद्धा, रामाभार और पिपराझाम संचालित होते हैं। इनके सुचारू संचालन के लिए उपकेंद्र में 10 एमवीए व पांच एमवीए के एक-एक ट्रांसफार्मर लगे हैं। रविवार की शाम करीब पांच बजे 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर में कुछ गड़बड़ी आ गई। इससे बिजली आपूर्ति रामाभार व बुद्धा फीडर की प्रभावित हो गई।

इसे ठीक करने का प्रयास किया गया, लेकिन सोमवार की शाम 24 घंटे बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी रही।
जेई रवि प्रकाश ने कहा कि ट्रांसफार्मर लगाने वाली कंपनी लक्ष्मी ट्रांसफार्मर, आगरा की तकनीकी टीम आ रही है। संभावना है कि मंगलवार शाम तक ट्रांसफार्मर ठीक हो जाए। तब तक पांच एमवीए से ही फीडरों में शिफ्टवार बिजली आपूर्ति बहाल कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed