{"_id":"646523b62c29f913910bf674","slug":"tried-to-rape-showing-knife-kushinagar-news-c-7-1-170833-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चाकू की नोक पर युवती से दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चाकू की नोक पर युवती से दुष्कर्म का प्रयास
Thu, 18 May 2023 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 18 May 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
मंगलवार की देर रात हुई घटना, परिजनों की सूचना पर पुलिस कर रही कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
उजारनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर मबनढ़ ने चाकू की नोक पर युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। पीड़ित के परिजनों की सूचना पर पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
झारखंड प्रांत निवासी एक परिवार पटहेरवा थाना क्षेत्र के ईंट भट्ठे पर काम करता है। मंगलवार की रात 11 बजे ईंट भट्ठे के समीप गांव का रहने वाला युवक एक मजदूर के घर में घुस गया। उसने चाकू दिखाकर एक मजदूर की बेटी से दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर पिटाई करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए।
युवती के शोर मचाने पर बगल में सो रहे लड़की के पिता की नींद खुल गई। पिता ने बेटी से गलत हरकत करने वाले आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह धक्का देकर भाग गया।
विज्ञापन
बुुधवार की सुबह थाने पहुंचकर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस संबंध में एसएचओ अनिल उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।