फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Tribute paid to former PM Atal Bihari on his birth anniversary

Kushinagar News: जयंती पर पूर्व पीएम अटल बिहारी को दी श्रद्धांजलि

Thu, 26 Dec 2024 05:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 26 Dec 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to former PM Atal Bihari on his birth anniversary
पडरौना। भाजपा के संस्थापकों में से एक, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। भाजपा ने पूरे जिले में बूथ से लेकर जिला स्तर पर सुशासन यात्रा, अटल प्रदर्शनी और सुशासन गोष्ठी का आयोजन किया।
विज्ञापन

इसमें पार्टी के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने श्रद्धा पूर्वक पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा जिले के विभिन्न जगहों पर भी विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सुशासन दिवस पर भाजपा कार्यालय में अटल प्रदर्शनी लगाई गई। सांसद विजय कुमार दूबे ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने पदाधिकारियों के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन किया। पकवा इनार प्रतिनिधि के अनुसार भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती बुधवार को सामाजिक कार्यकर्ता ओमप्रकाश जायसवाल के आवास पर मनाई गई। तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार सेवरही नगर पंचायत में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिपरा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा पिपरा मंडल के सभी बूथों पर जयंती मनाई गई।
खड्डा, पटहेरवा, बनकटा बाजार, रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम भारत रत्न की जयंती मनाई। मुख्य अतिथि रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड, विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष विनोद भारती रहे।

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed