{"_id":"5dd827e48ebc3e548a692dbe","slug":"tribute-idol-of-mother-kushinagar-news-gkp3303377157","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की प्रतिमा स्थापित कर दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां की प्रतिमा स्थापित कर दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
जौरा बाजार के श्रीराम जानकी मंदिर में गोबिंद देवी की प्रथम पुण्यतिथि समारोह को संबोधित करते पूर?
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां की प्रतिमा स्थापित कर दी श्रद्धांजलि
गोविंद देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर हुआ कार्यक्रम
गरीबों में कंबल भी वितरित किया गया
अमर उजाला ब्यूरो
जौरा बाजार। राम जानकी मंदिर पर गोविंद देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया।
मुख्य अतिथि पूर्व सांसद बालेश्वर यादव ने कहा कि माता-पिता ही देवी देवता व भगवान है। धन्य है स्वर्गीय कालिंदी देवी के पुत्र, जिन्होंने अपने दरवाजे पर उनकी प्रतिमा स्थापित कर दी है। अब उन्हें प्रतिदिन सबसे पहले अपनी माता के दर्शन होंगे। विशिष्ट अतिथि राजेश प्रताप राव उर्फ बंटी ने कहा कि जो व्यक्ति अपने पुरखों भुला देता है, उसको समाज भी भुला देता है।
समारोह को नंदलाल विद्रोही, आशिक अली, जयश्री प्रसाद, सीताराम यादव, ब्रजराज यादव, रामदयाल उर्फ गुड्डू प्रधान आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर लक्ष्मण सिंह द्वारा मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि के अलावा क्षेत्र के लगभग एक दर्जन से अधिक अवकाश प्राप्त कर्मचारियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में संवरू यादव, चंद्रिका यादव, महातम यादव, इंद्रजीत, शब्बीर, अशो उपाध्याय, सुदर्शन सिंह, यशपाल सिंह, बाल्मीकि उपाध्याय, गजानन उपाध्याय समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। समारोह मे उपस्थित लगभग पांच सौ गरीबों को कंबल वितरित किया गया। अंत में स्वर्गीय गोविंद देवी के पुत्र सत्यव्रत सिंह व शिवव्रत सिंह ने आगंतुकों के प्रति आभार जताया।