{"_id":"6a666c5300b44811cc02529b","slug":"tree-plantation-is-essential-for-environmental-conservation-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-164555-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी
Mon, 27 Jul 2026 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के लक्ष्मी मंदिर परिसर में रविवार को पौधरोपण अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें मंदिर परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर लोगों को पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया गया।
मुख्य अतिथि गुंजन मिश्र ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के दौर में पौधरोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। उन्होंने लोगों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण की भी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद मौजूद लोगों ने आम, सागौन, अमरूद, जामुन, नींबू, बेल, अनार और बड़हल आदि प्रजाति के पौधे लगाए। इस दौरान प्रधान संघ कुशीनगर के अध्यक्ष संतोष मणि त्रिपाठी, रुदल जायसवाल, शिवनंदन गुप्त आदि मौजूद रहे। संवाद