फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   tree falled at track

रेल लाइन पर गिरा पेड़, जगह-जगह रुकी रहीं दो ट्रेनें

Thu, 11 Jul 2019 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
tree falled at track
तमकुहीरोड स्टेशन पर खड़ी लखनऊ छपरा एक्सप्रेस ट्रेन । - फोटो : KUSHINAGAR
रेल लाइन पर गिरा पेड़, जगह-जगह रुकी रहीं दो ट्रेनें
विज्ञापन

तमकुहीरोड। बृहस्पतिवार की भोर में तमकुहीरोड-तरयासुजान रेलमार्ग के बीच रेल की पटरी पर एक पेड़ के गिर जाने से लगभग ढाई घंटे तक ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा। लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन तमकुहीरोड स्टेशन पर दो घंटे तक खड़ी रही। दूसरी ट्रेन गोरखपुर-पाटलीपुत्र पैसेंजर ट्रेन पिपरा अगरवा और भुलिया के बीच में ढाई घंटे तक खड़ी रही। रेलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद पेड़ को काटकर हटाया, तब ट्रेनों का आवागमन बहाल हुआ। इस बीच यात्री परेशान रहे।
बृहस्पतिवार को तमकुहीरोड और तरयासुजान के बीच रेल हादसा होने से बच गया। क्योंकि तरयासुजान रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर स्थित होम सिग्नल के पास रेल की पटरी पर एक पेड़ गिर गया था। उस रूट से गोरखपुर-पाटलीपुत्र पैसेंजर ट्रेन और लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन को गुजरना था। गोरखपुर पाटलीपुत्र पैसेंजर ट्रेन तमकुहीरोड से तरयासुजान के लिए रवाना हुई, लेकिन रास्ते में ही चालक को रेल की पटरी पर पेड़ गिरे होने की खबर लग गई और उसने अपनी ट्रेन पिपरा अगरवा और भुलिया के बीच खड़ी कर दी तथा इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी। उसके बाद उसके पीछे आ रही लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन को तमकुहीरोड स्टेशन पर ही रोक दिया गया और लगभग दो घंटे तक यह ट्रेन स्टेशन पर ही खड़ी रही। उसके बाद रेलकर्मी मौके पर पहुंच गए और सबसे पहले रेल की पटरी के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की बिजली कटवाई और तब पेड़ को काटकर लाइन को साफ कराया गया। इस तरह लगभग ढ़ाई घंटे तक गोरखपुर-पाटलीपुत्र पैसेंजर ट्रेन भी पिपरा अगरवा और भुलिया के बीच खड़ी रही।
विज्ञापन

घर में घुसी प्राइवेट बस, बाल बाल बचे लोग
कप्तानगंज। कस्बे के आजाद चौक पर खड़ी बस अचानक चल पड़ी। बिना चालक की यह बस घर में जा घुसी। संयोग ही था कि बस को देखकर लोग भाग खड़े हुए और भागकर जान बचाई। कप्तानगंज कस्बे के आजाद चौक पर गोरखपुर जाने वाली प्राइवेट बसों का चालक खड़ी करके अक्सर चले जाते हैं। बृहस्पतिवार को सुबह करीब सवा आठ बजे गोरखपुर की एक बस को खड़ी कर चालक और परिचालक बगल में स्थित एक दुकान में चाय पीने चले गए। तभी बस अचालक स्टार्ट हो गई और सामने कुछ दूरी पर स्थित कृष्णमोहन के घर में जा घुसी। चौकी इंचार्ज डीएन पांडेय ने बताया कि इस घटना की जानकारी मिली है। तहरीर मिलती है तो बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोखरे में मिले शव की दूसरे दिन भी नहीं हो सकी शिनाख्त
खड्डा। थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव के निकट स्थित एक पोखरे में बुधवार को मिले शव की दूसरे दिन भी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम हाउस में रखने के लिए भेज दिया है।

मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के बगल में मछली पालन के लिए खोदवाए गए इस पोखरे में बुधवार को एक युवक का शव मिला था। युवक लाल रंग का अंडरवीयर पहने हुए था। उसके शरीर पर जगह-जगह फंफोले पड़े हुए थे। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का पूरा प्रयास किया, लेकिन दूसरे दिन भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। प्रभारी निरीक्षक खड्डा संजय कुमार सिंह ने बताया कि शव की पहचान अभी नहीं हो पाई है। शिनाख्त के लिए शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत के असल कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed