{"_id":"65357984adb53f57060d4c16","slug":"traveling-on-the-highway-became-dangerous-due-to-the-arbitrariness-of-truck-drivers-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1016-6572-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ट्रक वालों की मनमानी से खतरनाक हुआ हाइवे पर सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ट्रक वालों की मनमानी से खतरनाक हुआ हाइवे पर सफर
Mon, 23 Oct 2023 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 23 Oct 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
-हाइवे पर कही भी ट्रक खड़ा कर भोजन ,नाश्ता करने चले जाते हैं चालक
-हाइवे के जिम्मेदारों नहीं करते हैं पेट्रोलिंग, हादसे में हो रहा इजाफा
तमकुहीराज। हाईवे पर सफर खतरनाक साबित हो रहा है। इसकी वजह मनमानी तरीके से हाईवे पर ट्रकों का खड़ा करना है। दुर्घटनाओं में इजाफा होने के बाद भी एनएचआई के जिम्मेदारों को कोई फिक्र नहीं हैं। यही वजह है कि बीते 10 दिनों में तमकुहीराज से सलेमगढ़ टोल प्लाजा के बीच डीसीएम चालक की जान चली गई। इसके अलावा इसी टोल प्लाजा के बीच दो दुर्घटनाएं हुई हैं जिसमें गंभीर रूप से लोग घायल हो गए हैं।
हाईवे पर ट्रक या कोई भी वाहन नहीं खड़ा किया जा सकता है। इसके सड़क किनारे पार्किंग की व्यवस्था एनएचएआई की ओर से किया गया है। बावजूद ट्रक चालक मानमानी से बाज नहीं आ रहे हैं। एनएचआई की टीम भी पेट्रोलिंग नहीं कर रही है। बीते सोमवार की रात हादसे के बाद भी एनएचआई की टीम नहीं हाईवे पर नजर नहीं आ रही है।
ट्रकें भी हाईवे पर जहां-तहा खड़े रहते हैं। हाईवे पर गाजीपुर बैरियर पर भी पंक्तिबद्ध मालवाहक खड़े रहते हैं। तमकुहीराज पूर्वी ओवरब्रिज चौराहे से लेकर बिहार बार्डर ( बहादुरपुर ) तक मालवाहक ट्रकें हाईवे पर नियमविरूद्ध खड़े रहते हैं। इसकी वजह से बाइक और चार पहिया वाहन ओवरटेक करने के प्रयास मे अक्सर अवैध कट से गलत लेन में आने वाले वाहनों से टकरा जाते हैं। एनएच किनारे पेट्रोल पंप, गाजीपुर बैरियर और ढाबों के पास ट्रकों को पार्किंग के बजाय हाईवे पर खड़ा कर दिया जा रहा है। इससे दुर्घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
यहीं हाल रहा तो कोहरे में बढ़ेगी दुर्घटनाएं
-एनएचआई की पेट्रोलिंग सिर्फ खानापूर्ति है। हाइवे पर होने वाले दुर्घटना स्थल पर कभी भी पेट्रोलिंग टीम नहीं पहुंचती है। यहीं हाल रहा तो ठंड के दिनों में कोहरा के कारण हाइवे पर दुर्घटनाएं और बढ़ जाएगी। इसके लिए एनएचआई को पेट्रोलिंग बढ़ानी चाहिए और बेतरतीब तरीके से खड़े ट्रक चालकों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
इधर कुछ दिनों में हाइवे पर हुई दुर्घटनाएं
-10 सितंबर कों सलेमगढ़ के सियरहा के पास गलत लेन से आ रहे बाइक से दूसरी बाइक टकरा गई, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं 26 सितंबर की सुबह हाईवे पर मंझरिया के पास हाइवे पर खड़े निजी बस में अनियंत्रित ट्रक टकरा गया। इसमें दो लोगों को चोटें आई थी। 26 सितंबर कों रात करीब आठ बजे लतवा बाजार के समीप गलत लेन से आ रहे बाइक की दूसरे बाइक से टक्कर हो गई। नाबालिग सहित दो लोग घायल हो गए। 7 अक्तूबर को सलेमगढ़ टोल प्लाजा के पैसा जमा करने वाले लेन मे खड़े ट्रक में डीसीएम ने पीछे से टक्कर मार दी। डीसीएम सवार खलासी की मौत हो गई थी।