फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Traveling became difficult, young people are liking Kushinagar

Kushinagar News: ट्रैवलिंग में हुई दिक्कत...युवाओं को भा रहा कुशीनगर

Wed, 29 Oct 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 29 Oct 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Traveling became difficult, young people are liking Kushinagar
लांचिंग के लिए ले जाए जाते समय स्टैंड पर रखा रॉकेट। सोशल मीडिया
गुरवलिया बाजार। महाराष्ट्र, केरल, चेन्नई, गुजरात जैसे बड़े शहरों के युवा वैज्ञानिकों को कुशीनगर के अंतिम छोर पर बसे गंडक की शांति भा रही है। युवाओं का कहना है कि जब वह अपने शहर से फ्लाइट से यात्रा करते हुए गोरखपुर के लिए निकले थे तो बोर्डिंग करते समय चेकिंग के दौरान कैन सेट के लिए इलेक्ट्राॅनिक आइटम के कारण उन्हें गहनता से चेकिंग का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बाद में उन्हें प्रतियोगिता के कागजात के बाद कैन सेट लाने की अनुमति मिली। हालांकि इसके बाद उनकी यात्रा सहज हो गई और वह जब गंडक की गोद में पहुंचे तो यहां की शांति, यहां की व्यवस्था से उन्हें काफी आनंद का अनुभव हो रहा है।
विज्ञापन

गंडक नदी के किनारे रकबा जंगली पट्टी में चल रहे मॉडल राकेट्री प्रतियोगिता में वैसे तो कर्नाटक, राजस्थान, तमिलनाडु, यूपी, दिल्ली, गुजरात, आंध्र प्रदेश सहित अनेक राज्यों के इंजीनियरिंग काॅलेजों से छात्र-छात्राएं प्रतियोगिता में भाग लेने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें कुछ टीमों ने प्रतियोगिता में अपने प्रदर्शन को सफलता पूर्वक पूरा कर लिया है। वहीं जिनका प्रदर्शन बाकी है वह छात्र मंगलवार को अपने राॅकेटों की तैयार करने में लगे रहे। बेंगलुरु के बीएमएस इंजीनियरिंग काॅलेज के छात्र धनुष सालुंके व छात्रा सिया पाटिल ने बताया कि उनके साथ अन्य कई टीमें इस प्रतियोगिता में भाग लेने की तैयारी में हैं। उनकी कोशिश है कि वह भी सफल लांचिंग का हिस्सा बने।
गणपति बप्पा मोरया का जयघोष : एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी पुणे महाराष्ट्र के छात्रों की टीम द्वारा डिजाइन की गई केनसेट राकेट 12.40 बजे लांच किया गया। जिसकी लांचिंग सफल होने पर छात्रों ने गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ खुशी का इजहार किया।

छात्र स्लोक शर्मा व प्रथमेश फाटक सहित अन्य छात्रों ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए उनकी टीम ने काफी मेहनत की थी।
पास के गांवों में नो मेंस लैंड घोषित किया गया : रकबा जंगली पट्टी में दूसरे दिन मंगलवार को मॉडल राकेट्री कैन सेट छात्र प्रतियोगिता को लेकर सुरक्षा कारणों से 11 बजे से अगल बगल के सभी गांवों को नो मेंस लैंड घोषित कर दिया गया था और जीरो पुल से पिपराघाट जाने वाली मार्ग को आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया था। गंडक नदी के किनारे बसे तवकल टोला, दहारी टोला, नरवाजोत, देवनारायण टोला, उपाध्याय टोला सहित अन्य कई गांवों की आवाजाही का रूट डायवर्जन कर गोला घाट के रास्ते कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed