फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   transportation stopped

भैसहां घाट पर पीपा पुल से दो दिन से आवागमन ठप, लोग परेशान

Tue, 07 Apr 2020 09:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
transportation stopped
गंडक नदी के भैंसहा घाट पर बने पीपा पुल के आगे की जमीन कटने से आवागमन बाधित हो गया। - फोटो : KUSHINAGAR
भैसहां घाट पर पीपा पुल से दो दिन से आवागमन ठप, लोग परेशान
विज्ञापन

खड्डा। बड़ी गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से भैसहां घाट पर बने पीपा पुल के आगे की जमीन कट गई है। इससे पीपा पुल से आवागमन दो दिन से ठप है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पिछले महीने इस पीपा पुल का लोकार्पण डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया था। बड़ी गंडक नदी के खड्डा तहसील के भैसहां घाट पर लोक निर्माण विभाग की तरफ से दो भाग में पीपा पुल बनाया गया है। सोमवार शाम जलस्तर में मामूली बढ़ोत्तरी के बाद पुल के पास की जमीन कट गई थी। इसके चलते पीपा पुल के रास्ते गंडक नदी उस पार बसे खड्डा तहसील क्षेत्र के नरायनपुर, शिवपुर, हरिहरपुर, मरचहवा, बसंतपुर, बकुलादह, बालगोविंद छपरा आदि गांवों के साथ निचलौल तहसील क्षेत्र के सोहगीबरवा, शिकारपुर, मटियरवा, भोथहा, पिपरासी गांव का संपर्क टूट गया है। लॉकडाउन के चलते इमरजेंसी सेवा व कृषि कार्य से जुड़े लोग इस रास्ते आ जा रहे थे। सोमवार शाम संपर्क टूटने से कुछ लोग फंस गए थे। गश्त पर निकले एसआई जीतबहादुर ने नाव मंगाकर लोगों को पार कराया।
विज्ञापन

नदी किनारे बसे लोग बताते हैं कि रामनवमी के बाद नदी में जलस्तर बढ़ जाता है। दशहरा से कम होता है। लोगों की मांग है कि पुल की मरम्मत कर आवागमन शुरू कराया जाए। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता राजेश कुमार गोना का कहना है कि लॉकडाउन की वजह से मरम्मत में दिक्कत आ रही है। ठेकेदार को मरम्मत कर आवागमन शुरू कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed