{"_id":"6a4976873215c52130041f3b","slug":"transformer-replaced-within-24-hours-kushinagar-news-c-205-1-ksh1039-163108-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 24 घंटे के भीतर बदला ट्रांसफाॅर्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 24 घंटे के भीतर बदला ट्रांसफाॅर्मर
Sun, 05 Jul 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 05 Jul 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के पिपरा बाजार में जले 250 केवीए के ट्रांसफार्मर की जगह 24 घंटे में नया ट्रांसफार्मर लगाने से उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली है। निगम की त्वरित कार्रवाई से बाजार और आसपास के गांवों में बिजली व्यवस्था सुचारु हो गई।
ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण पिपरा बाजार में करीब 400 घरों की की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई थी। इससे व्यापारियों, किसानों और आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। साथ ही क्षेत्र में जर्जर विद्युत तार और पोल भी दुर्घटना का कारण बने हुए हैं, जिससे लोगों में लगातार चिंता बनी हुई है। इसी समस्या को लेकर शुक्रवार को क्षेत्र के उपभोक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल एक्सईएन विद्युत, पडरौना कार्यालय पहुंचा और उन्हें ज्ञापन सौंपकर जले ट्रांसफार्मर को तत्काल बदलने तथा जर्जर तार और पोल को बदलने की मांग की। उपभोक्ताओं की शिकायत पर अधिशासी अभियंता सुरेन्द्र कुमार ने तत्काल संज्ञान लेते हुए बताया कि शुक्रवार की शाम ही नया 250 केवीए ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है, जिससे बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि क्षेत्र के जर्जर पोल, तार तथा अन्य तकनीकी समस्याओं का भी शीघ्र समाधान कराया जाएगा।
इस दौरान अतुल जायसवाल, विनय दुबे, गोलू रौनियार, जितेंद्र मद्धेशिया, डीपी गुप्ता, गोविंद प्रसाद रौनियार, नकुल कुमार, हनुमान जी, जग्गू यादव, संदीप जायसवाल, अनिल रौनियार, मन्नू जायसवाल आदि मौजूद रहे। संवाद