फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Transformer of power substation faulty, supply disrupted

Kushinagar News: बिजली उपकेंद्र का ट्रांसफाॅर्मर खराब, आपूर्ति बाधित

Sun, 09 Jun 2024 03:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 09 Jun 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Transformer of power substation faulty, supply disrupted
मंसाछापर। गर्मी में बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई है। शनिवार की भोर में मनिकौरा बिजली उपकेंद्र में लगे पांच एमवीए के ट्रांसफाॅर्मर में अचानक खराबी आ गई। जिसके बाद करीब 40 गांवों में आपूर्ति ठप हो गई। जानकारी होने पर एक्सईएन इंद्रराज यादव भी पहुंचे और दूसरे पांच ट्रांसफाॅर्मर से बारी-बारी से आपूर्ति देने का निर्देश दिया। 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मनिकौरा बिजली उपकेंद्र में लगा पांच एमबीए का ट्रांसफार्मर भोर में करीब चार बजे अचानक खराब हो गया। ट्रांसफार्मर से अचानक तेल गिरने लगा। इसके बाद सभी गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जानकारी मिलने के बाद एक्सईएन इंद्रराज यादव भी टेक्निकल टीम के साथ पहुंचे। सुबह से ही ट्रांसफार्मर को ठीक करने की कोशिश शुरू हुई है, लेकिन शाम तक उसको ठीक नही किया जा सका। बिजली निगम अब एक बचे पांच एमबीए के ट्रांसफार्मर से सभी चार फीडरों को समय अनुसार बिजली आपूर्ति करने पर विचार कर रहा है। शाम चार बजे दो फीडर में आपूर्ति बहाल की गई। जिस पांच एमबीए ट्रांसफार्मर में खराबी आई है उससे चैती और बड़हरा फीडर की आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन

अवर अभियंता अजय सिंह ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर में खराबी के कारण बिजली आपूर्ति ठप हुई है। लोकल में किसी जगह ट्रांसफाॅर्मर लगा होगा तो उसे निकाल कर देर रात तक खराबी ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। अगर नहीं हो पाया तो वाराणसी से रिले मंगवाकर रविवार तक ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed