फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Transformer not changed even after 20 days

Kushinagar News: 20 दिन बाद भी नहीं बदला गया ट्रांसफार्मर

Mon, 11 Sep 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 11 Sep 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Transformer not changed even after 20 days
उजारनाथ। क्षेत्र के देवरिया वृत गांव में करीब 20 दिन पहले जल बिजली के तीन ट्रांसफार्मर अब तक बदले नहीं जा सके हैं। इससे लोग परेशान हैं। गांव के लोगों ने अधिक क्षमता का दूसरा ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है। क्षेत्रीय विधायक ने बिजली निगम के अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के लिए कहा है।
विज्ञापन


पटहेरवा फीडर से जुड़े इस गांव में 10 केवीए के तीन ट्रांसफार्मर लगे हैं। इससे 50 से अधिक उपभोक्ताओं को कनेक्शन दिए गए हैं। ये सभी ट्रांसफार्मर करीब 20 दिन पहले एक-एक कर जल गए। लोगों के घर में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बार-बार शिकायत के बाद भी दूसरा ट्रांसफार्मर नहीं लगा। इससे नाराज राजकुमार सिंह, ओमप्रकाश, केदार, मनोज, राजेश, विनय, आलोक, रंजीत आदि ने क्षेत्रीय विधायक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने बिजली निगम के अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है। इस संबंध में पटहेरवा जेई रवि प्रकाश ने कहा कि उच्चाधिकारियों से अधिक क्षमता वाले ट्रांसफार्मर की मांग की गई है। जल्द गांव में ट्रांसफार्मर की व्यवस्था करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed