फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Transformer burnt out for five days; villagers forced to live in darkness.

Kushinagar News: पांच दिन से जला ट्रांसफार्मर, गांव वाले अंधेरे में रहने को मजबूर

Tue, 15 Sep 2026 02:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Transformer burnt out for five days; villagers forced to live in darkness.
सुकरौली। क्षेत्र के अवरवां गांव में ट्रांसफार्मर पिछले पांच दिनों से जला पड़ा है। इसके चलते गांव की बिजली आपूर्ति ठप है। लगातार पांच दिन से बिजली नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग की ओर से खराब ट्रांसफार्मर को सामान्य स्थिति में 24 घंटे के भीतर बदलने का दावा किया जाता है, लेकिन पांच दिन बीतने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति ठप होने से घरों में लगे इनवर्टर भी जवाब दे गए हैं। मोबाइल फोन चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। कई लोगों के फोन बंद हो गए हैं। पेयजल के लिए मोटर नहीं चलने से पानी की समस्या भी खड़ी हो गई है। मरीजों और बुजुर्गों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों के अनुसार, रात के समय गांव में अंधेरा छा जाता है। ऊपर से लगातार हो रही बारिश ने मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जल्द ट्रांसफार्मर बदलकर आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। जेई मनोज यादव ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी मिली है। जल्द ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराकर विद्युत आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी।
विज्ञापन

लो वोल्टेज व फाल्ट की समस्या से लोग परेशान

पिपर कनक। क्षेत्र के करीब 15 गांव में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो गई। लो-वोल्टेज व फाल्ट की समस्या से गांव के लोग परेशान हैं। नाराज गांव के लोगों ने चेताया कि यदि बिजली आपूर्ति व्यवस्था शीघ्र दुरुस्त नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमकुहीराज विद्युत उपकेंद्र से परसौनी खुर्द, बिहार बुजुर्ग, पुरैना कटेया, शकरा पट्टी, बिहार खुर्द, पिपरा बघेल, गगुआ बाजार, मठिया, समउर बाजार आदि गांव में बिजली आपूर्ति होती है। बीते करीब एक माह से लो वोल्टेज और फाल्ट की समस्या से क्षेत्र के लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। क्षेत्र के रियाज उर्फ रोजा, रतन मिश्रा, नन्हें पांडेय, मनोरंजन मिश्रा, गुडडू शर्मा आदि ने कहा कि उमस भरी गर्मी में लो वोल्टेज व फाल्ट की एक स्थाई समस्या बन कर रह गई है। लो वोल्टेज के कारण बिजली से चलने वाले पंखा, मोटर, वाशिंग मशीन सहित अन्य उपकरण काम नही कर रहे है। इससे लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। इन लोगों ने चेताया कि बिजली व्यवस्था में सुधार नही हुआ तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में जेई सुनील कुमार ने कहा कि प्रयास किया जा रहा है । जल्दी समस्या की समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed