{"_id":"66c2961d45e44e28e30711e8","slug":"transformer-burnt-due-to-overload-people-suffering-from-heat-demonstrated-kushinagar-news-c-205-1-ksh1003-121765-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ओवरलोड से जला ट्रांसफार्मर, गर्मी से बेहाल लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ओवरलोड से जला ट्रांसफार्मर, गर्मी से बेहाल लोगों ने किया प्रदर्शन
Mon, 19 Aug 2024 06:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 19 Aug 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। शहर के वार्ड नंबर 32 पकड़ी बुजुर्ग मोहल्ले में ओवरलोड के कारण शनिवार सुबह 9:15 बजे जला ट्रांसफार्मर 30 घंटे में भी नहीं बनने से आक्रोशित उपभोक्ताओं ने रविवार दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली उपकेंद्र में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि ओवरलोड के कारण ट्रांसफार्मर बार-बार जल जा रहा है। अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने के लिए जेई 20 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा है। लोगों ने तत्काल मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाकर सप्लाई बहाल करने और फिर समस्या के स्थायी समाधान की मांग की।
लोगों का कहना था कि उनके मोहल्ले में 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है, जिससे 150 से ज्यादा कनेक्शन जुड़े हैं। ओवरलोड के कारण ट्रांसफार्मर बार-बार जल जा रहा है। डेढ़ महीने में ही यह ट्रांसफार्मर शनिवार को दोबारा जल गया। बत्ती गुल होने से हम लोग भीषण गर्मी में उबल रहे हैं। वहीं, रात भर सो नहीं सके। मोटर नहीं चलने से पानी का संकट खड़ा हो गया है। वहीं, ओवरलोड के चलते हमेशा लो वोल्टेज रहता है। इससे बल्ब की रोशनी हल्की रहती है, पंखा चलता ही नहीं है। इस कारण बच्चे पढ़ नहीं पा रहे हैं।
उपभोक्ताओं ने बताया कि 100 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए वे दो साल से रविंद्र नगर बिजली उपकेंद्र से लेकर पडरौना बिजली उपकेंद्र तक चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि साल 2018 से क्षमता वृद्धि के लिए तीन बार प्रार्थना पत्र दे चुके हैं। रविंद्रनगर बिजली उपकेंद्र के जेई, एक्सईएन कसया और एसडीओ से मिलकर अपनी मांग रख चुके हैं लेकिन, अब तक हमारी मांग पूरी नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली उपकेंद्र पडरौना के जेई अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने के लिए 20 हजार रुपये मांग रहे हैं। इस अवसर पर अविनाश सिंह, राहुल, बीके सिंह, समर सिंह, राजू सिंह, अनुप सिंह, रामेश्वर पांडेय, भीम पांडेय आदि लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
0
ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना वर्कशॉप व स्टोर को दे दी गई है। इसे ठीक कर लगाने की जिम्मेदारी उनकी है। रिश्वत मांगने का आरोप पूरी तरह से झूठा है। हमने जितने भी क्षमता वृद्धि के ट्रांसफार्मर लगवाए हैं, कहीं से कोई शिकायत नहीं है। क्षमता वृद्धि के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। एक महीने में लगने की संभावना है। -पिंटू बिंद, जेई, बिजली उपकेंद्र रविंद्र नगर
कल शाम को इस संबंधी सूचना मिली थी। कई जगह से जले हुए ट्रांसफार्मर आए हैं। सभी को हम ठीक करने में जुटे हैं। आज शाम तक इसे ठीक करके रविंद्रनगर जेई को सूचित कर देंगे। -जेई राजीव रंजन, वर्कशॉप पडरौना