फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   transfarmer will be changed wit 3 crore

Kushinagar News: तीन करोड़ की लागत से बदले जाएंगे नगर के ट्रांसफाॅर्मर और जर्जर तार

Sun, 23 Jul 2023 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 23 Jul 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
transfarmer will be changed wit 3 crore
फोटो है।
विज्ञापन

नगर के विशुनपुरा और रविंद्रनगर विद्युत उपकेंद्र की भी बढ़ेगी क्षमता

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नगर में बिजली ट्रिपिंग की समस्या लोगों के लिए नासूर बन गई है। इससे निजात दिलाने के लिए सदर विधायक और नगर पालिका परिषद की पहल पर नगर के 20 से अधिक ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा करीब 10 नए ट्रांसफाॅर्मर भी लगाए जाएंगे। रविंद्रनगर और विशुनपुरा विद्युत उपकेंद्र की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी। इसकी स्वीकृति मिल गई है। धन मिलते ही कार्य भी शुरू हो जाएगा।

बिजली निगम के अधिकारियों की मानें तो नगर के गायत्री नगर, हरकाघूरमल, बंजारी घाट, तिलक चौक, खिरकिया, धर्मपुर में लगे 100 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता बढ़ाकर 250 केवीए का किया जाएगा। सूर्यनगर, खिरिकिया, खैरटिया में लगे 63 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता बढ़ाकर 100 केवीए किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर के जमालपुर, जगदीपुरम, आवास विकास कॉलोनी, रामधाम पोखरा, खिरिया टोला, छावनी, सुभाष चौक, कृष्णापुरम कॉलोनी में 250 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता बढ़ाकर 400 केवीए का किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह नगर के तीन स्थान पर लगे 25 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर की जगह 63 केवीए की और हरैया में 250 केवीए का एक अतिरिक्त ट्रांसफाॅमर लगाए जाने हैं। इसके अलावा पांच लाख रुपये की लागत से धर्मपुर और 12.50 लाख की लागत से बेलवा चुंगी पर लगे जर्जर बिजली के तार और पोल बदले जाएंगे।
क्षमता वृद्धि के लिए प्रस्तावित इन प्रस्तावित सभी ट्रांसफाॅर्मरों और जर्जर तार व पोल की जगह नए तार बदलने की अनुमति मिल गई है। अब निगम को केवल धन का इंतजार है। शासन की तरफ से धन मिलते ही कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।


इन स्थानों पर लगे ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता वृद्धि के लिए भेजा गया है प्रस्ताव
नगर के मंगलपुरवा, शिवसागर पोखरा, लाला टोला, केवल छपरा, नोनीया पट्टी, किदवईनगर, सिवरेज ढ़ाला, केवट टोली, बलूचहां और छावनी में लगे ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता वृद्धि के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। शासन की तरफ से अनुमति मिलते ही उसके क्षमता वृद्धि का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।


विद्युत उपकेंद्रों की भी होगी क्षमता वृद्धि पडरौना नगर में कठकुईंया मोड़ के अलावा रामधाम विशुनपुरा और जिला मुख्यालय स्थित रविंद्र नगर में बिजली उपकेंद्र हैं। पडरौना के मुख्य बिजली घर में तो पहले से ही एक 10 और एक आठ एमबीए का ट्रांसफॉर्मर लगा है। अब उपभोक्ताओं की बिजली समस्या को देखते हुए रविंद्रनगर और रामधाम विशुनपुरा में लगे पांच एमवी के ट्रांसफॉर्मर की क्षमता वृद्धि कर वहां दस एमीवए का मुख्य ट्रांसफॉर्मर लगाया जाएगा।


उपभोक्ताओं की तरफ से लंबे समय से लो वोल्टेज और बार-बार फाॅल्ट की शिकायतें मिल रही थीं। इसके समाधान के लिए नगर में लगे ट्रांसफॉर्मर और जर्जर बिजली के तार और पोल का सर्वे कर शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। शासन को भेजे गए अधिकांश बिजली के तार व पोल के बदलने के साथ ट्रांसफॉर्मर की क्षमता वृद्धि की अनुमति मिली है। स्वीकृत धनराशि मिलते ही ट्रांसफॉर्मर और जर्जर तार पोल के बदलने का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

- सर्वेश दूबे, जेई, विद्युत उपकेंद्र, पडरौना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed