फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Trains are full till 5th April, passengers are facing more problems

Kushinagar News: पांच अप्रैल तक ट्रेनें फुल, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Thu, 27 Mar 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 27 Mar 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Trains are full till 5th April, passengers are facing more problems
कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते यात्री। संवाद 
कप्तानगंज। नियमित ट्रेनों में दो अप्रैल तक जगह नहीं, होली के बाद बड़े शहरों में लोगों की वापसी का सफर मुश्किल भरा हो गया है। ऐसे में पूर्वांचल, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब की नियमित ट्रेनों में नो रूम की स्थिति है। होली स्पेशल ट्रेनों में भी कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है। गोरखपुर-नरकटियागंज रेल मार्ग पर संचालित दिल्ली, मुंबई, पंजाब, गुजरात और राजस्थान समेत अन्य बड़े शहरों के लिए नियमित समेत अन्य कई स्पेशल ट्रेन संचालित हो रही है। इन ट्रेनों का ठहराव जिले के कप्तानगंज और खड्डा रेलवे स्टेशन पर होता है। कुछ ट्रेनों का ठहराव पनियहवा रेलवे स्टेशन पर भी होता है। देश के बड़े शहरों में रहने वाले जिले के अलावा सीमावर्ती बिहार के यात्री भी इन्हीं रेलवे स्टेशनों से यात्रा करते हैं। होली पर घर आए लोग अब अपने कार्यस्थल की ओर लौटने लगे हैं। लेकिन उन्हें कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है। गोरखपुर-नरकटियागंज रेल मार्ग पर संचालित लंबी दूरी की ट्रेनों में पांच अप्रैल तक कुछ स्पेशल ट्रेनों को छोड़ दें तो शेष अन्य लंबी दूरी की ट्रेनों में सीट उपलब्ध नहीं है। ऐसे में यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed