{"_id":"63655137f179c76e4a48abcd","slug":"training-will-be-start-of-police-kushinagar-news-gkp4561789180","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मियों का व्यवहार सुधारने के लिए होगी कार्यशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मियों का व्यवहार सुधारने के लिए होगी कार्यशाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिसकर्मियों का व्यवहार सुधारने के लिए होगी कार्यशाला
- कुशीनगर जिले के 1,700 पुलिसकर्मियों को दी जाएगी ट्रेनिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिले में पुलिसकर्मियों का कार्य व्यवहार सुधारने के लिए कार्यशाला का आयोजित होगी। इसमें इंस्पेक्टर, दरोगा सहित करीब 1,700 पुलिसकर्मी शामिल होंगे। कार्यशाला में प्रमुख रूप से थानों पर आमजन के पहुंचने पर किस तरह का व्यवहार किया जाना चाहिए? इसकी विशेष जानकारी दी जाएगी।
एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि पुलिसकर्मियों का कार्य व्यवहार सुधारने सहित अन्य बिंदुओं पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसमें पुलिसकर्मचारियों को घटनास्थल के परीक्षण, सीसटीवी और मोबाइल सर्विलांस, विवेचना, यातायात सहित कुल 12 बिंदुओं पर प्रशिक्षित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आए दिन पुलिसकर्मियों के खराब व्यवहार की शिकायत मिलती है। इस पर कार्रवाई की जाती है, लेकिन ऐसी घटनाओं से पुलिस की छवि खराब होती है। कई बार लोग अधिकारियों के बजाय सीधे सोशल मीडिया पर अपनी शिकायत दर्ज कराते हैं। इससे पुलिस के अच्छे कामों पर पानी फिर जाता है। इसके अलावा पुलिस की कार्यप्रणाली में होने वाले तमाम बदलाव की जानकारी पुलिसकर्मियों को नहीं हो पाती है। इसमें सुधार लाने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।