{"_id":"607484398ebc3ee61d7cf9a9","slug":"training-start-for-panchyat-chunav-kushinagar-news-gkp3917880155","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण शुरू, 20,180 कार्मिकों का होगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण शुरू, 20,180 कार्मिकों का होगा प्रशिक्षण
विज्ञापन
पडरौना नगर के उदित नारायण इंटर कॉलेज में मतदान कराने का प्रशिक्षण प्राप्त करते पीठासीन अधिकारी।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण शुरू, 20,180 कार्मिकों का होगा प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जनपद में चौथे चरण में होने वाले पंचायत चुनाव में ड्यूटी करने वाले मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण सोमवार को प्रारंभ हो गया। पडरौना नगर के उदित नारायण इंटरमीडिएट कॉलेज में तीन पालियों में प्रशिक्षण दिया गया। प्रत्येक पाली में पीठासीन अधिकारी के साथ मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। 19 अप्रैल तक कुल 20,180 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
सोमवार को पहली पाली का प्रशिक्षण प्रात: नौ बजे से 11 बजे तक हुआ, जिसमें 220 मतदान कार्मिकों को शामिल होना था। इसी तरह दूसरी पाली में दोपहर 12 से दो बजे तक 219 और तीसरी पाली में तीन बजे से शाम पांच बजे तक 219 कार्मिकों को प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया था। इन्हें प्रशिक्षकों ने मतदान में प्रयुक्त होने वाली सामग्री, मत पत्रों की जांच, मतपेटी तैयार करना तथा उन्हें सील-बंद करना, मतदाताओं के पहचान पत्रों की जांच करना, नेत्रहीन अथवा अशक्त मतदाताओं के साथ आने वाले सहयोगी के साथ अपनाई जाने वाली प्रक्रिया, आपात स्थिति में की जाने वाली कार्यवाही, मत-पत्र लेखा तैयार करना तथा उन्हें लिफाफे में सील करने के बारे में पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय व तृतीय को विस्तार से बताया गया। मतपेटियों को भी खोलने और सील करने का तरीका भी बताया गया। प्रशिक्षण सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशिक्षण स्थल पर डीडीओ शेषनाथ चौहान, डीपीआरओ राघवेंद्र द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
गुलाबी रंग का होगा जिला पंचायत सदस्य का मत पत्र
प्रशिक्षकों की तरफ से बताया गया कि ग्राम पंचायत सदस्य का मत पत्र सफेद और ग्राम प्रधान का मत पत्र हरे रंग का होगा। इसी तरह क्षेत्र पंचायत सदस्यों का मत पत्र नीला और जिला पंचायत सदस्य का मत पत्र गुलाबी रंग का होगा।
विज्ञापन
नहीं था पेयजल का इंतजाम
प्रशिक्षण स्थल पर जिले के अलग-अलग हिस्सों से मतदान कार्मिक आए थे। जो तय समय से पहले आए थे, उनके बैठने के लिए विद्यालय परिसर में लगे टेंट में व्यवस्था की गई थी। वहां कार्मिकों को प्रशक्षिण कक्ष के बारे में जानकारी देने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई थी, लेकिन शुद्घ पेयजल का इंतजाम तक नहीं था। ऐसे में प्रशिक्षण लेने आए कार्मिक और कर्मचारी प्यास से परेशान नजर आएं।