{"_id":"61f821c5264a51171a20d340","slug":"training-of-presiding-and-first-polling-officers-started-kushinagar-news-gkp4254732192","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीठासीन एवं प्रथम मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीठासीन एवं प्रथम मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू
विज्ञापन
प्रशिक्षण के दौरान जिला कृषि अधिकारी से जानकारी लेतीं सीडीओ।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीठासीन एवं प्रथम मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू
मास्टर ट्रेनरों ने दिया प्रशिक्षण, 22 कर्मचारी रहे अनुपस्थित
पडरौना। विधानसभा चुनाव के लिए उदित नारायण इंटर कॉलेज में सोमवार से पीठासीन एवं प्रथम मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू हो गया। पीठासीन अधिकारियों को मास्टर ट्रेनर ने प्रोजेक्टर के माध्यम से ईवीएम खोलने और बंद करने का तरीका बताया। सीडीओ ने निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए।
सीडीओ अनुज मलिक ने कहा कि पीठासीन अधिकारी निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों से अच्छी तरह अवगत हो लें। संशय होने पर मास्टर ट्रेनर से जानकारी लें। पीडी राजनाथ प्रसाद ने ईवीएम खोलने और सील करने की जानकारी दी। सहायक प्रभारी अधिकारी (प्रशिक्षण) जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी एके पाल ने मतदान से पहले बरती जाने वाली सावधानी के बारे में बताया।
विद्यालय के 19 कमरों में 42 मास्टर ट्रेनरों ने पीठासीन अधिकारियों और प्रथम मतदान अधिकारियों को बताया कि अमिट स्याही बाएं हाथ की तर्जनी पर लगेगी। 200 मीटर के दायरे में प्रचार-प्रसार नहीं होगा। पोलिंग पार्टियां रवाना होने से पहले बूथ संबंधी सभी प्रपत्रों का मिलान कर यह सुनिश्चित कर लें कि कोई सामग्री छूट तो नहीं रही है। पहले दिन प्रशिक्षण के लिए 1630 पीठासीन अधिकारियों को बुलाया गया था। प्रथम पाली में दस और दूसरी पाली में 12 पीठासीन एवं प्रथम मतदान अधिकारी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
इस दौरान जिला कृषि अधिकारी प्यारेलाल, भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. बीआर मौर्या, डीआईओएस मनमोहन शर्मा, बीएसए विमलेश कुमार, उदित नारायण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार सिंह, अनिल मिश्रा, सर्वेश चंद्र श्रीवास्तव, रमेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
पीठासीन अधिकारियों को लगी बूस्टर डोज
उदित नारायण इंटर कॉलेज में प्रशिक्षण लेने आए टीकाकरण से वंचित पीठासीन एवं प्रथम मतदान अधिकारियों के टीकाकरण की व्यवस्था भी की गई थी। प्रशिक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बूस्टर डोज भी लगाई गई। यहां नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गायत्रीनगर व अन्य अस्पतालों की टीमें टीकाकरण के लिए लगाई गई थीं।