{"_id":"65beb9aff7cc329bcd00f590","slug":"training-conducted-for-pradhan-mantri-vishwakarma-yojana-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-111928-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लिए हुआ प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लिए हुआ प्रशिक्षण
Sun, 04 Feb 2024 03:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 04 Feb 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक सभागार में शनिवार को पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए ग्राम प्रधान और पंचायत सहायकों का प्रशिक्षण दिया गया। ग्राम प्रधानों को दिए गए आईडी पासवर्ड के डाटा की जांच हुई। अब तक 15 ग्राम पंचायतों से 70 लोगों ने आवेदन किया है।
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत सरकार राजगीर, बढ़ई, धोबी, सिलाई कढ़ाई सहित व्यवसाय बढ़ाने के लिए ऋण दिया जा रहा है। इसमें भी पात्रता के आधार पर ही ऋण दिया जाएगा। सभी 81 ग्राम प्रधानों को आईडी पासवर्ड भी दिया गया है। ग्राम प्रधान अपनी आईडी के माध्यम से पात्र-अपात्र का चयन करेंगे। जिला उद्यान अधिकारी कृष्ण कुमार ने कहा कि सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना है। अधिक से अधिक लोगों को इससे फायदा देना है। सभी ग्राम प्रधान इसको गंभीरता से लें और पात्र को ही इसका लाभ दें। ट्रेनर पवन मिश्र ने प्रधानों को दिए गए आईडी पासवर्ड के डाटा की जांच कर लाभार्थियों की पात्रता की जांच करने के बारे में बताया। इस दौरान ग्राम प्रधान बबलू कुशवाहा, ग्राम प्रधान उदयभान मद्धेशिया, बबलू अंसारी, अरविंद चौधरी, ध्रुवनारायण यादव आदि मौजूद रहे।