फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   train11

दिल्ली, मुंबई से नहीं जुड़ सका पडरौना रेलवे स्टेशन

Tue, 26 Jul 2022 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
train11
दिल्ली, मुंबई से नहीं जुड़ सका पडरौना रेलवे स्टेशन
विज्ञापन

- जिला मुख्यालय से होकर नहीं गुजरती लंबी दूरी की ट्रेन
- यात्रियों को जाना पड़ता है गोरखपुर रेलवे स्टेशन, समय के साथ-साथ होती है धन की बर्बादी
पडरौना (कुशीनगर)। जिला मुख्यालय का पडरौना रेलवे स्टेशन दिल्ली और मुंबई से नहीं जुड़ सका है। लंबी दूरी की ट्रेन पकड़ने के लिए लोगों को गोरखपुर जंक्शन जाना पड़ता है। कुशीनगर एक्सप्रेस गोरखपुर जंक्शन से मुंबई तक संचालित होती है। सौ साल से अधिक इस पुराने रेल मार्ग पर रोजाना 20 हजार से अधिक यात्री ट्रेन से सफर करते हैं। लेकिन दिल्ली, हैदराबाद, मुंबई और पूणे सहित अन्य जगहों के लिए कोई ट्रेन नहीं है। पडरौना से 70 किलोमीटर दूर गोरखपुर जंक्शन पर जाने-आने में लोगों का अधिक समय और पैसा खर्च हो जाता है।
जून माह में पडरौना से 52 लाख 96 हजार 55 रुपये की आय
पडरौना रेलवे स्टेशन से रोजाना दो सौ जनरल टिकट बनते हैं। औसतन 220 आरक्षित टिकटों की बुकिंग होती है। इनमें अधिकांश मुंबई, यशवंतपुर, दिल्ली और लखनऊ के लिए टिकटों का रिजर्वेशन होता है। जून माह में पडरौना रेलवे स्टेशन से 5668 मांग पत्र पर 8968 यात्रियों के टिकट बुक करके रेलवे ने 52 लाख 96 हजार 55 रुपये की कमाई की।
विज्ञापन

सांसद ने दिया रेल मंत्री को पत्र
पडरौना होकर दिल्ली सहित अन्य जगहों के लिए ट्रेन चलाने की मांग सांसद विजय दुबे ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से की। 20 जुलाई को दिल्ली में सांसद ने उन्हें पत्र दिया। सांसद ने कहा कि यदि दिल्ली के लिए कोई ट्रेन चलाने में दिक्कत हो तो बिहार से आने वाली एक्सप्रेस ट्रेन को सिवान, थावे, पडरौना होकर डायवर्ट कर दिया जाए। इससे कुशीनगर जिले के लोगों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिचर्चा
दिल्ली या मुंबई जाने के लिए ट्रेन पकड़ने गोरखपुर जंक्शन पर जाना पड़ता है। इसलिए घर से कम से कम तीन घंटे पहले निकलना पड़ता है। अधिक समय बर्बाद होता है।
विनय जायसवाल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद
जरूरत पड़ने पर रिजर्वेशन तो ऑनलाइन हो जाता है। लेकिन ट्रेन पकड़ने के लिए लोगों को गोरखपुर ही जाना पड़ता है। गोरखपुर जाने के दौरान ट्रेन न छूट जाए। इसकी चिंता बनी रहती है।
मीनू जिंदल, अध्यक्ष मारवाड़ी युवा मंच
पडरौना से होकर दिल्ली और मुंबई के लिए ट्रेन चलाने की मांग काफी दिनों से चल रही है। दिल्ली की ट्रेन पकड़ने के लिए लोग गोरखपुर जाते हैं।
प्रदीप चहाड़िया, कपड़ा व्यवसायी
पडरौना से होकर दिल्ली तक ट्रेन चलाने की मांग केंद्रीय रेल मंत्री से की गई है। ट्रेन के लिए एक विकल्प भी सुझाया गया है। रेल मंत्री ने कहा है कि इस संबंध में वह विचार करेंगे। उम्मीद है कि मांग पूरी होगी।

विजय दुबे, सांसद, कुशीनगर
-----
पडरौना होकर ट्रेन संचालन के संबंध में कोई निर्देश मिलने पर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं आई है। जैसे ही कोई सूचना मिलती है। उसे नोटिफाई कर दिया जाएगा।
पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed