फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   train1

पनिहवा-खड्डा के यात्रियों को मिलेगी स्पेशल पैसेंजर ट्रेन की सुविधा

Thu, 21 Jul 2022 12:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
train1
पनिहवा-खड्डा के यात्रियों को मिलेगी स्पेशल पैसेंजर ट्रेन की सुविधा
विज्ञापन

- पांच अगस्त से शुरू होगी गोरखपुर-नरकटियागंज-गोरखपुर जनरल स्पेशल ट्रेन
- बोदरवार, कप्तानगंज, पनियहवा और खड्डा क्षेत्र के लोगों को मिलेगा यात्रा का लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिले के पनिहवा-खड्डा रेलवे स्टेशन के यात्रियों स्पेशल पैसेंजर ट्रेन की सुविधा जल्द ही मिलने लगेगी। पांच अगस्त से ट्रेन नंबर 05040/05039 गोरखपुर-नरकटियागंज-गोरखपुर जनरल स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा। यह ट्रेन कुशीनगर जिले में बोदरवार, कप्तानगंज, खड्डा और पनियहवा रेलवे स्टेशनों से होकर आवागमन करेगी। इससे गोरखपुर से लेकर नरकटियागंज तक यात्रा करने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा। कप्तानगंज से तीन हजार, बोदरवार से सात सौ, खड्डा और पनियहवा रेलवे स्टेशन से करीब दो हजार यात्री रोजाना सफर करते हैं।
-------------
गोरखपुर से ट्रेन का यह होगा समय
यह ट्रेन गोरखपुर से 12.30 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर कैंट से 12.45 बजे, उनौला से 12.56 बजे, पिपराइच से 13.06 बजे, महुअवा खुर्द हॉल्ट से 13.15 बजे, बोदरवार से 13.25 बजे, कप्तानगंज से 13.40 बजे, खुशहाल नगर से 13.48 बजे, घुघली से 14.20 बजे, सिसवा बाजार से 14.30 बजे, गुरली रामगढ़वा से 14.35 बजे, खड्डा से 15.03 बजे, पनियहवा से 15.25 बजे, वाल्मीकि नगर रोड से 15.45 बजे, अवसानी हॉल्ट से 15.53 बजे, बगहा से 16.05 बजे, खरपोखरा से 16.16 बजे, भैरोगंज से 16.26 बजे, हरिनगर से 16.38 बजे और चमुआ से 16.51 बजे छूटकर नरकटियागंज 17.45 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

-------
चमुआ से वापसी का यह होगा समय
वापसी में यह ट्रेन चमुआ से 18.54 बजे चलकर, हरिनगर से 19.10 बजे, भैरोगंज से 19.22 बजे, खरपोखरा से 19.32 बजे, बगहा से 19.46 बजे, अवसानी हॉल्ट से 19.54 बजे, वाल्मीकि नगर रोड से 20.01 बजे, पनियहवा से 21.30 बजे, खड्डा से 21.40 बजे, गुरली रामगढ़वा से 21.48 बजे, सिसवा बाजार से 22.00 बजे, घुघली से 22.10 बजे, खुशहालनगर से 22.18 बजे, कप्तानगंज से 22.50 बजे, बोदरवार से 22.58 बजे, महुअवा खुर्द हॉल्ट से 23.05 बजे, पिपराइच से 23.20 बजे, उनौला से 23.38 बजे और गोरखपुर कैंट से 23.55 बजे छूटकर दूसरे दिन गोरखपुर 00.10 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed