फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   train.

कप्तानगंज-थावे मार्ग पर प्रतिदिन चलेगी गोरखपुर-पाटलीपुत्र पैसेंजर ट्रेन

Tue, 26 Jul 2022 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
train.
कप्तानगंज-थावे मार्ग पर प्रतिदिन चलेगी गोरखपुर-पाटलीपुत्र पैसेंजर ट्रेन
विज्ञापन

- सप्ताह में पांच दिन चलती थी ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी सुविधा
- सात अगस्त से रोजाना होगा संचालन, नियमित यात्रियों को मिलेगा ज्यादा लाभ
तमकुहीरोड। कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग पर गोरखपुर-पाटलीपुत्र पैसेंजर ट्रेन सात अगस्त से रोजाना चलेगी। पूर्व निर्धारित समय सारिणी के अनुसार ट्रेन चलाने की अनुमति रेल प्रशासन ने दी है। इसके पहले सप्ताह में सिर्फ पांच दिन ही ट्रेन का संचालन होता था। मंगलवार और शनिवार को यात्रियों को इस ट्रेन की सुविधा नहीं मिलती थी। यात्रियों का कहना है कि पटना तक की यात्रा के लिए यह ट्रेन काफी सहूलियत देती है। ट्रेन के सात दिन चलने से रोजाना यात्रियों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा।
कोरोना काल के बाद से कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर गोरखपुर से पाटलिपुत्र तक चलने वाली 15080/15079 मेल पैसेंजर ट्रेन का नियमित संचालन हो रहा है। लेकिन यह ट्रेन गोरखपुर, कप्तानगंज, पडरौना, तमकुहीरोड, थावे, गोपालगंज, दिघवादिगौली, मशरख, छपरा ग्रामीण जंक्शन, दिघवारा, नया गांव, पहलेजा घाट होते हुए पाटलीपुत्र तक सप्ताह में मात्र पांच दिन ही चलती है। प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को इस ट्रेन का संचालन नहीं होता है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी होती है। क्षेत्र के यात्री इस ट्रेन को सातों दिन चलाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे ने सात अगस्त से इस ट्रेन को रोजाना चलाने की अनुमति दे दी है। पूर्वोत्तर रेलवे के इस फैसले पर यात्रियों ने खुशी जताई है। क्षेत्र के अशोक कुमार वर्मा, जयंत गुप्ता, राहुल सोनी, रामजी कसेरा, बैजनाथ मद्धेशिया, प्रभात मिश्र, संजय राय आदि का कहना है कि ट्रेन के सातों दिन चलने से यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में तमकुहीरोड के स्टेशन अधीक्षक मयंक राजहंस ने बताया कि इस ट्रेन को अब पूर्व समय सारिणी के अनुसार सातों दिन चलाने के लिए रेल प्रशासन ने मंजूरी दी है। सात अगस्त से हफ्ते में सात दिन इसका संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed