फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   OHE wire fault, train stood for one and a half hours

ओएचई वायर में आई खराबी, डेढ़ घंटे खड़ी रही ट्रेन

Sat, 03 Jul 2021 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
OHE wire fault, train stood for one and a half hours
ओएचई वायर में आई खराबी, डेढ़ घंटे खड़ी रही ट्रेन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। गोरखपुर नरकटियागंज रेल खंड पर पनियहवा पुल के पास सालिकपुर गांव के सामने बिहार की तरफ से आ रही एक्सप्रेस ट्रेन ओएचई वायर में खराबी की वजह से करीब डेढ़ घंटे खड़ी रही। निरीक्षण यान के पहुंचने पर ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हुई।

वायर में खराबी आने से शनिवार को बिहार की ओर से आ रही जालंधर फेस्टिवल एक्सप्रेस ट्रेन सालिकपुर गांव के पास खड़ी हो गई। गार्ड ने इसकी सूचना पनियहवा के स्टेशन अधीक्षक को दी। स्टेशन से इसकी सूचना कंट्रोल को दी गई। इसके करीब एक घंटे बाद निरीक्षण यान सालिकपुर पहुंची और खराबी को दुरुस्त किया गया। इसके बाद ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हुई। इस बीच यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस संबंध में स्टेशन मास्टर राजेश कुमार ने बताया कि तकनीकी खराबी के चलते परेशानी हुई। अब यातायात सुचारु हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed