Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   train begin on 6th august on kaptanganj-thawe route

कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर छह अगस्त से चलेगी पैसेंजर ट्रेन

Sun, 17 Jul 2022 12:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
train begin on 6th august on kaptanganj-thawe route
कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर छह अगस्त से चलेगी पैसेंजर ट्रेन
विज्ञापन

पडरौना/तमकुहीरोड। कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर छह अगस्त से पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू होगा। करीब दो साल बाद रेलमार्ग पर ट्रेन की सेवा शुरू फिर से शुरू की जाएगी। कोराना संक्रमण काल में इस रूट पर गोरखपुर से सीवान तक नियमित चलने वाली 05035/05036 पैसेंजर ट्रेन के संचालन पर पूर्वोत्तर रेलवे ने रोक लगा दी थी। दोबारा अगस्त अगस्त से सेवा शुरू करने की अनुमति पूर्वोत्तर रेलवे ने दी है।
छह अगस्त से चलने वाली पैसेंजर ट्रेन गोरखपुर से पांच बजकर 30 मिनट पर छूटेगी। ट्रेन 5:42 बजे कैंट, 5:51 बजे उनौला, 6:01 बजे पिपराइच, 6:11 बजे महुअवा खुर्द, 6:16 बजे बोदरवार, 6:30 बजे कप्तानगंज, 6:45 बजे मठिया बरघाट, 6:50 बजे लक्ष्मीगंज, 6:58 बजे रामकोला, 7:08 बजे बड़हरा गंज, 7:21 बजे पडरौना, 7:31 बजे कठकुइया, 7:40 बजे चाफ, 7:45 बजे दुदही, 7:54 बजे गौरीश्रीराम, 8:03 बजे तमकुहीरोड, 8:13 बजे तरयासुजान, 8:21 बजे तीनफेडिया, 8:26 बजे जलालपुर, 8:35 बजे सिपाया, 8:48 बजे सासामुसा, 8:55 बजे नरकटिया बाजार, 9:05 बजे थावे, 9:20 बजे हथुआ, 9:48 बजे अमलोरी सरसर, 10:02 बजे सीवान कचहरी और 10:20 बजे सीवान जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 17:45 बजे सीवान से चलकर 17:52 बजे सीवान कचहरी, 17:59 बजे अमलोरी सरसर, 18:10 बजे हथुआ, 18:25 बजे थावे, 18:37 बजे नरकटिया बाजार, 18:42 बजे सासामुसा, 18:50 बजे सिपाया, 18:55 बजे जलालपुर, 19:03 बजे तीनफेडिया, 19:08 बजे तरयासुजान, 19:18 बजे तमकुहीरोड, 19:27 बजे गौरीश्रीराम, 19:33 बजे दुदही, 19:41 बजे चाफ, 19:47 बजे कठकुइया, 19:56 बजे पडरौना, 20:05 बजे बड़हरा गंज, 20:15 बजे रामकोला, 20:23 बजे लक्ष्मीगंज, 20:31 बजे मठिया बरघाट, 20:45 बजे कप्तानगंज, 20:55 बजे बोदरवार, 21:03 बजे महुअवा खुर्द, 21:10 बजे पिपराइच, 21:20 बजे उनौला, 21:55 बजे गोरखपुर कैंट और 22:10 बजे गोरखपुर जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन

ट्रेन का दोबारा संचालन शुरू होने पर सेवरही के चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा, व्यापार मंडल के प्रांतीय संगठन मंत्री अमरनाथ गुप्ता, अशोक कुमार वर्मा, मायाशंकर निर्गुणायत, लव जायसवाल, राहुल सोनी, विकास वर्मा आदि ने खुशी जताई है। लोगों का कहना है कि यह ट्रेन क्षेत्र की जीवन रेखा है। रेल यातायात बढ़ने से यात्रियों को राहत मिलेगी और व्यवसायिक गतिविधियां भी तेज होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed