{"_id":"5fad2d8c8ebc3e74f325dbad","slug":"trafic-rule-awareness-campain-kushinagar-news-gkp37298966","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियमों की दी गई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात नियमों की दी गई जानकारी
विज्ञापन
यातायात नियमों की दी गई जानकारी
तमकुुहीराज। गाजीपुर इंटरमीडिएट कालेज के परिसर में पुलिस की तरफ से यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी के अलावा उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।
एसओ तरयासुुजान धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि पढ़कर लड़कियां न सिर्फ स्वयं का बल्कि अपने परिवार का भी भला करेंगी। सड़क हादसों को रोकने में भी छात्राओं की भूमिका है। एसओ ने कहा कि घर के सदस्यों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए अगर बेटियां प्रेरित करेंगी तो वह अधिक असरकारक होगा। इसके बाद छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में बताया गया।
इस दौरान चौकी प्रभारी सुनील कुमार सिंह, डीपी यादव, महेश प्रसाद कुशवाहा, केडी सिंह कुशवाहा, कृष्ण कुमार शुक्ला, बुंदेला चौहान, हरिकेश सिंह, दूधनाथ यादव, विनोद यादव, पंकज श्रीवास्तव, रामध्यान, संवरू यादव आदि मौजूद रहे।