फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Traffic system will be changed till October 5

पांच अक्टूबर तक बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

Mon, 03 Oct 2022 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Traffic system will be changed till October 5
दो दिन नगर में नहीं आएंगे चार पहिया वाहन
विज्ञापन

पडरौना। नगर में जगह-जगह दुर्गा पंडाल सज गए हैं। सुभाष चौक, रामकोला रोड और तिलक चौक सहित अन्य स्थानों पर सजे पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। इसको देखते हुए पांच अक्टूबर तक दोपहर 12 बजे से लेकर रात 12 बजे तक शहर में भारी वाहनों और चार पहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। वाहनों के आवागमन के लिए रूट डायवर्जन किया गया है। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि नगर में भीड़ को देखते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है। इसका सख्ती से पालन किया जाएगा।
इन रूटों से होगा वाहनों का आवागमन
- बिहार, बांसी, खिरकिया की तरफ से आने वाले भारी वाहन, अन्य चार पहिया वाहन अंबे चौक, बेलवा चुंगी, स्टेशन रोड, स्टेशन बाईपास कठकुइयां मोड़ से छावनी होकर अपने गंतव्य तक जाएंगे।
विज्ञापन

- कसया से आने वाले चार पहिया और अन्य व्यवसायिक वाहन बड़ी नहर पडरौना होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगे।
- जटहां तिराहा से कोई भी चार पहिया और भारी वाहन तिलक चौक नहीं जाएगा। सभी वाहन जटहां तिराहा से अंबे चौक, बेलवा चुंगी, रेलवे स्टेशन मोड़, स्टेशन बाइपास और छावनी होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामकोला कप्तानगंज की तरफ से आने वाले चार पहिया वाहन बावली चौक से आगे नहर के कट से होते हुए छावनी तक जाएंगे।
- पडरौना से कसया जाने वाले चार पहिया वाहन और अन्य व्यवसायिक वाहन बैरिया काटा से गोपालगढ़ बाईपास होते हुए जाएंगे।
- देवरिया से पडरौना आने वाले भारी वाहन और अन्य चार पहिया वाहन ओवरब्रिज कसया से गोपालगढ़, बैरिया काटा होते हुए अपने स्थान पर जाएंगे।
- गोरखपुर से पडरौना आने वाले भारी और चार पहिया वाहन हाइवे बाईपास गोपालगंज बैरिया कांटा होते हुुए अपने स्थान पर जाएंगे।
नगर में दुर्गा पूजा और दशहरा मेला को देखते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है। जगह-जगह पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। किसी तरह की लापरवाही मिलने पर कार्रवाई होगी।
धवल जायसवाल, एसपी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed