फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Traffic system will be changed in Budhanagari today

Kushinagar News: बुद्धनगरी में आज बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

Mon, 01 Jan 2024 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 01 Jan 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Traffic system will be changed in Budhanagari today
कुशीनगर। नववर्ष पर बुद्धनगरी की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। वाहनों के आवागमन और मेले में आने वाले लोगों की सुविधा व सुरक्षा के लिहाज से भारी वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन

यातायात निरीक्षक सत्य सान्याल शर्मा ने बताया कि नववर्ष 2024 के उपलक्ष्य में लगने वाले मेले को ध्यान में रखते हुए कसया कस्बे में बड़े मालवाहक व सवारी वाहन (बस, ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राली) का डायवर्जन 01 जनवरी को सुबह 06 बजे से रात्रि 08 बजे तक लागू रहेगा। पडरौना, रामकोला से कसया की तरफ जाने वाले वाहन बैरिया कांटा से बाईपास होते हुए एनएच-28 मार्ग से गंतव्य तक जाएंगे। हाटा से पडरौना की तरफ जाने वाले वाहन एनएच-28 से गोपालगढ़, बैरिया कांटा होते हुए गंतव्य तक जाएंगे। सपहा नहर तिराहा, देवरिया रोड ओवरब्रिज, बैरिया कांटा, विशुनपुरा तिराहा एनएच-28 से कोई भी भारी वाहन कसया नगर में प्रवेश नहीं करेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मेले में आने वाले वाहनों के पार्किंग के लिए भी निर्देश जारी किया गया है। गोरखपुर/हाटा की तरफ से आने वाले वाहनों की पार्किंग लीलावती स्टेडियम (पार्किंग-1) पर की जाएगी। पडरौना की तरफ से आने वाले वाहनों की पार्किंग नवनिर्मित एयरपोर्ट के पास सड़क के बाएं लेन (पार्किंग-2) पर की जाएगी। गोपालगंज बिहार की तरफ से आने वाले वाहन गोपालगढ़ से सर्विस लेन से देवरिया रोड अनिरुधवा मोड़ से होते हुए रामाभार स्तूप के पास निर्मित हेलीपैड (पार्किंग-3) पर पार्क किए जाएंगे। देवरिया की तरफ से आने वाले वाहन अनिरुधवा मोड़ से होते हुए रामाभार स्तूप के पास निर्मित हेलीपैड (पार्किंग-3) पर पार्क किए जाएंगे। पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी, मीडियाकर्मी व ड्यूटी में लगे अन्य कर्मचारियों के चार पहिया वाहनों की पार्किंग बुद्धा डिग्री काॅलेज के मैदान (पार्किंग-4) में की जाएगी। पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी, मीडिया कर्मी व ड्यूटी में लगे अन्य कर्मचारियों के दोपहिया वाहनों की पार्किंग बुद्धा इंटर काॅलेज के मैदान (पार्किंग-5) में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीआई ने बताया कि विशुनपुरा तिराहे से झुंगवा मोड तक उत्तर दिशा की सर्विस रोड और बुद्ध इंटर काॅलेज से झुंगवा मोड़ तक दक्षिण दिशा के सर्विस रोड पर पार्किंग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी। किसी भी वाहन की पार्किंग हाईवे/सड़क के किनारे पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी। निर्धारित पार्किंग स्थल के अन्यत्र वाहन खड़ा करने पर ई-चालान/सीजर की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed