फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   traffic stoped up to 9 hours

नौ घंटे तक प्रभावित रहा आवागमन

Fri, 19 Jan 2018 11:27 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Fri, 19 Jan 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
traffic stoped up to 9 hours
गन्ना लदी ट्रॉली पलटी। - फोटो : amar ujala
हाटा। 
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह ढाढ़ा चीनी मिल में जा रही गन्ना लदी ट्रॉली कस्बे के बाघनाथ चौराहे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे हाईवे की एक लेन पर आवागमन प्रभावित हो गया। दिन के करीब तीन बजे ट्रॉली को किनारे हटाया गया। तब जाकर इस लेन में आवागमन सामान्य हो सका।

सुबह करीब छह बजे गन्ना लदी ट्रॉली हाटा से ढाढ़ा की तरफ जा रही थी। ओवरलोड ट्राली बाघनाथ चौराहे पर पलट गई। संयोग अच्छा था कि उस वक्त कोई दूसरी गाड़ी नहीं आ रही थी। ट्रॉली व बिखरे गन्ना की वजह से इस लेन का आधा से अधिक हिस्सा प्रभावित हो गया। इसकी वजह से इस लेन से गाड़ियों को निकालने में दिक्कत आने लगी। चालक दूसरी लेन से गाड़ियां निकालने लगे। इसके चलते फोरलेन पर आवागमन में दिक्कत हुई। दोपहर बाद करीब तीन बजे इस ट्रॉली को किनारे हटाया गया। तब जाकर आवागमन सामान्य हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed