फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Traffic pressure will be reduced, construction of flyover at Gorakhpur intersection begins.

Kushinagar News: ट्रैफिक का दबाव होगा कम, गोरखपुर चाैराहे पर फ्लाईओवर का निर्माण शुरू

Sat, 15 Nov 2025 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Traffic pressure will be reduced, construction of flyover at Gorakhpur intersection begins.
निर्माण कार्य में आई तेजी।
हाटा। जनपद में ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए प्रस्तावित फ्लाईओवर परियोजनाओं ने रफ्तार पकड़ ली है। गोरखपुर चौराहा और केन यूनियन चौराहा पर बनने वाले दो फ्लाईओवर निर्माण के लिए विभागीय तैयारियां तेज हो गई है। फ्लाईओवर के बनने के बाद शहर के मुख्य मार्गों पर जाम की समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गोरखपुर चौराहे पर प्रस्तावित फ्लाईओवर के लिए 33.70 करोड़ रुपये की लागत निर्धारित की गई है। निर्माण कार्य को गति देते हुए चौराहे के दोनों तरफ नाली निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। चार माह पहले ही इस क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी, इससे निर्माण एजेंसी को बिना किसी बाधा के कार्य शुरू करने में सुविधा मिली है।
विज्ञापन

वहीं केन यूनियन चौराहा पर प्रस्तावित फ्लाईओवर की अनुमानित लागत 34.64 करोड़ रुपये तय की गई है। अधिकारियों के अनुसार यह फ्लाईओवर शहर के महत्वपूर्ण मार्गों को जोड़ते हुए आवागमन को काफी सुगम बनाएगा। प्रस्ताव सैद्धांतिक स्वीकृति के बाद जमीन चिन्हांकन और अन्य प्रारंभिक प्रक्रियाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं। हाटा में फ्लाईओवर निर्माण का प्रारंभिक कार्य शुरू हो चुका है। मशीनरी की तैनाती के साथ सड़कों की माप-नाप, ले-आउट और आधारभूत संरचना तैयार करने जैसे कार्य जारी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस फ्लाईओवर के बन जाने से क्षेत्र में लंबे समय से बनी जाम की समस्या से राहत मिलेगी। प्रशासन का कहना है कि सभी परियोजनाएं तय समय सीमा में पूरी की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed