Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Traffic jam in Fazilnagar following Chhath; vehicles crawled for three kilometres

Kushinagar News: छठ के बाद फाजिलनगर में लगा जाम, तीन किलोमीटर तक रेंगते रहे वाहन

Tue, 17 Nov 2026 12:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Traffic jam in Fazilnagar following Chhath; vehicles crawled for three kilometres
एनएच-27 पर आधे से एक घंटे तक फंसे रहे राहगीर, फ्लाईओवर निर्माण की सुस्त रफ्तार से बढ़ी परेशानी
विज्ञापन


गुरवलिया बाजार। लोक आस्था के महापर्व छठ के समापन के बाद बिहार की ओर से लौट रहे यात्रियों और मालवाहक वाहनों का दबाव बढ़ने से सोमवार को फाजिलनगर में एनएच-27 पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई। हाईवे की दक्षिणी लेन में सुबह साढ़े 11 से साढ़े 12 बजे तक करीब तीन किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाहन आधे से एक घंटे तक रेंगते रहे। इससे यात्रियों और राहगीरों को काफी परेशानी हुई।
हाईवे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के लिए बेतरतीब ढंग से रखी निर्माण सामग्री, काम की धीमी गति और यातायात प्रबंधन के अभाव में जाम की समस्या गंभीर हो गई। इसका असर हॉस्पिटल रोड, छोटी नहर और संपर्क मार्गों पर भी पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएचएआई और निर्माण एजेंसी ने समय रहते ठोस इंतजाम नहीं किए तो सहालग के दौरान यातायात व्यवस्था और बिगड़ सकती है। सीमावर्ती क्षेत्रों में होने वाले वैवाहिक कार्यक्रमों में शामिल होने आने-जाने वाले लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि एनएच-27 बिहार के अलावा पूर्वोत्तर राज्यों को भी जोड़ता है। इस मार्ग से बिहार के गोपालगंज, पिपराकोठी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, फारबिसगंज, अररिया और पूर्णिया सहित कई जिलों के लोग आवागमन करते हैं। छठ पर्व पर दिल्ली, हरियाणा और अन्य राज्यों से घर आए लोगों की वापसी शुरू होने से हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
फ्लाईओवर का काम तेजी से पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है। आवागमन के दौरान राहगीरों और वाहन चालकों को असुविधा न हो, इसके लिए लगातार निगरानी की जा रही है। संबंधित जिम्मेदारों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। समस्याओं को जल्द दूर कराया जाएगा।
-चिन्मय दूबे, साइट इंचार्ज, एनएचएआई, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed