फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Tractor-trolley stuck at Mishrauli railway crossing, traffic coming to a standstill

Kushinagar News: मिश्रौली रेलवे क्राॅसिंग पर फंसा ट्रैक्टर-ट्राॅला, ठप रहा आवागमन

Tue, 16 Jan 2024 03:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 16 Jan 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley stuck at Mishrauli railway crossing, traffic coming to a standstill
मिश्रौली रेलवे क्रॉसिंग के हाइट गेज में फसा ओवर लोड ट्रेक्टर टाला।
कप्तानगंज। कप्तानगंज-थावे रेलखंड के मिश्रौली रेलवे क्रॉसिंग पर गन्ना लदा ओवर लोड एक ट्रैक्टर-ट्राला हाइट गेज में फंस गया। इसके चलते इस रास्ते करीब एक घंटे आवागमन बंद रहा। जानकारी होने पर गांव के बच्चे ट्रॉला पर चढ़कर गन्ने की ऊंचाई कम की। इसके बाद ट्रैक्टर टाला लेकर आगे बढ़ा।
विज्ञापन

मिश्रौली रेलवे क्रॉसिंग से होकर गुजरने वाली कप्तानगंज-नौरंगिया मार्ग के मिश्रौली रेलवे क्रॉसिंग के हाइट गेज में सोमवार की शाम करीब चार बजे गन्ना लदा एक ट्रैक्टर ट्राला फंस गया। इसके चलते इस रास्ते पर करीब एक घंटे तक रास्ता बंद रहा। रेलवे ने सुरक्षा का ख्याल रखते हुए क्राॅसिंग की दोनों तरफ हाइट गेज लगाया है, ताकि अधिक लोड वाले वाहन के प्रवेश न हो सके। इससे दुर्घटना से बचा जा सके। लेकिन ओवर लोड ट्रैक्टर-टाॅला से गन्ने का चीनी मिलों को सप्लाई देने वाले ट्रांसपोर्टरों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन


क्षेत्र के बैजनाथ साहनी, राजू यादव, योगेश गोविंद राव, देवराज यादव, संतोष राव, गुलबदन यादव, वाल्मीकि पांडेय, दिनेश सिंह, ज्वाला चौरसिया, मारकंडे यादव आदि ने कहा कि ट्रांसपोर्टर ट्रैक्टर-टाला से गन्ने की सप्लाई चीनी मिलों को दे रहे हैं। यह समस्या प्रतिदिन होती है, लेकिन प्रशासन और चीनी मिल द्वारा नहीं ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed