फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Tractor-trolley crushed a young man, death

Kushinagar News: ट्रैक्टर-ट्राॅली ने युवक को कुचला, मौत

Sat, 22 Mar 2025 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 22 Mar 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley crushed a young man, death
बनकटा बाजार। चौराखास थाना क्षेत्र के बदुराव गांव और बाढ़ू चौराहा के बीच में ईंट लदे ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। बिहार के गोपालगंज जनपद के थाना कटेया के सेमरिया टोला बरवा निवासी गोपाल सिंह (35) ठेके पर मकान का शटरिंग ढलाई का काम कराते है। शुक्रवार को उसका कार्य चौराखास थाना क्षेत्र के बदुराव गांव में चल रहा था। सुबह करीब 11 बजे मजदूरों के लिए नाश्ता लाने बाइक से बगल के बाजार बाढ़ू चौराहे पर गया था। लौटते समय बदुराव गांव की तरफ से तेज गति से आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅली ने सामने से उसे टक्कर मार दिया। ट्रैक्टर उसको बाइक सहित रौंदते हुए आगे बढ़ गया। इससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए को भेज दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विद्याधर कुशवाहा ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राॅली पुलिस के कब्जे में है। परिजन शव के साथ जिले पर गए हैं। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्द कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed