फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Tractor collided with electric pole, power was cut for two hours due to breaking of wire

Kushinagar News: बिजली के पोल से टकराया ट्रैक्टर तार टूटने से दो घंटे बिजली गुल

Fri, 18 Apr 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 18 Apr 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Tractor collided with electric pole, power was cut for two hours due to breaking of wire
पडरौना। जेडी स्कूल के पास बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे बिजली के पोल से ट्रैक्टर टकराने के कारण हाईटेंशन तार टूटने से दो घंटे बिजली गुल रही। वहीं, टाउन एक फीडर दोपहर करीब 11 से 12 बजे तक बंद रहने से शहर के पॉश इलाके में एक घंटे बिजली सप्लाई ठप रही।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार को दोपहर 2:10 बजे जेडी स्कूल के पास बिजली के पोल से ट्रैक्टर टकराने के कारण 11000 वोल्ट का हाईटेंशन तार टूट कर गिर गया। इस कारण दोपहर 12:10 बजे बिजली गुल हो गई। इस कारण पांडेय देवरिया फीडर से शटडाउन लेना पड़ा। इससे पांडेय देवरिया, रामकोला, बलूचहा, सिरसिया दीक्षित, गायत्री नगर आदि मोहल्लों में बिजली सप्लाई दो घंटे ठप रही। सूचना मिलने पर लाइन स्टाफ मरम्मत काम में जुट गया। करीब दो घंटे बाद बिजली सप्लाई बहाल की जा सकी।
विज्ञापन

वहीं दोपहर करीब 11 बजे टाउन-एक फीडर शटडाउन होने से सुभाष चौक, रामकोला रोड, आवास विकास काॅलोनी, बाउली चौक ( महाराणा प्रताप चौक), तिलक चौक, धर्मशाला रोड, सेंट्रल बैंक रोड, ओंकार वाटिका काॅलोनी आदि मोहल्लों की बिजली सप्लाई दोपहर 12 बजे तक ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed