फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Trackman missing from Tamkuhirod, police registered case

Kushinagar News: तमकुहीरोड से ट्रैकमैन लापता, पुलिस ने दर्ज किया केस

Thu, 21 Mar 2024 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 21 Mar 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Trackman missing from Tamkuhirod, police registered case
तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन से लापता रेल कर्मचारी मोहम्मद अली।
तमकुहीरोड। तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन पर ट्रैकमैन के पद पर कार्यरत्त 34 वर्षीय मोहम्मद अली रविवार की सुबह करीब 6:30 बजे से लापता है। परिजनों की तहरीर पर सेवरही पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी है। परिजन अनहोनी की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

तरयासुजान थाना क्षेत्र के भुलिया बाजार निवासी मोहम्मद अली तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन पर ट्रैकमैन हैं। वे रविवार को सुबह करीब 6:30 बजे ड्यूटी करने के लिए तमकुहीरोड रेल परिसर स्थित क्वार्टर से निकले थे। लेकिन, वे ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। उनके जाने के बाद परिवार के लोगों ने उन्हें फोन किया लेकिन, उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। उसके बाद परिजनों ने रेल कर्मचारियों से उनके बारे में पूछा। लेकिन, उनका पता नहीं चला। रेल कर्मचारियों ने बताया कि वे ड्यूटी पर नहीं आए हैं। उनके भाई मोहम्मद कैश ने सेवरही पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी का केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed