फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Tourists reached the Mahaparinirvana Temple amidst a light drizzle.

Kushinagar News: रिमझिम बारिश के बीच महापरिनिर्वाण मंदिर पहुंचे पर्यटक

Tue, 21 Jul 2026 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 21 Jul 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Tourists reached the Mahaparinirvana Temple amidst a light drizzle.
कसया। रिमझिम बारिश के बीच सोमवार को विभिन्न देशों से पहुंचे पर्यटकों ने महापरिनिर्वाण मंदिर में तथागत महात्मा बुद्ध की लेटी प्रतिमा के दर्शन किए। उन्होंने प्रतिमा पर चीवर चढ़ाकर मानव कल्याण, विश्व शांति और सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में दिनभर पर्यटकों की आवाजाही बनी रही। बारिश के बावजूद उन्होंने पूरे श्रद्धाभाव के साथ प्रार्थना और ध्यान किया। इस दौरान बौद्ध भिक्षुओं ने पर्यटकों को कुशीनगर की ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्ता और तथागत महात्मा बुद्ध के महापरिनिर्वाण से जुड़े प्रसंगों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुशीनगर बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए विश्व के प्रमुख तीर्थ स्थलों में शामिल है, जहां वर्षभर विभिन्न देशों से पर्यटक दर्शन, ध्यान और प्रार्थना के लिए पहुंचते हैं। दर्शन-पूजन के बाद पर्यटकों ने मंदिर परिसर का भ्रमण किया और कुशीनगर की आध्यात्मिक विरासत की सराहना की। रिमझिम बारिश के बावजूद पूरे दिन महापरिनिर्वाण मंदिर में श्रद्धा और आस्था का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed