फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Tourists offered robes at the Mahaparinirvana Temple

Kushinagar News: महापरिनिर्वाण मंदिर में पर्यटकों ने चढ़ाया चीवर

Sun, 13 Sep 2026 02:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Tourists offered robes at the Mahaparinirvana Temple
कसया। महापरिनिर्वाण मंदिर में शनिवार को देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं ने तथागत बुद्ध की लेटी प्रतिमा के दर्शन कर शीश नवाया। श्रद्धालुओं ने चीवर अर्पित कर पूजा-अर्चना की और विश्व शांति, मानव कल्याण तथा सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

सुबह से ही मंदिर परिसर में देशी-विदेशी पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो गई। श्रद्धालुओं ने महापरिनिर्वाण मुद्रा में स्थापित बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष बुद्ध वंदना की। इसके बाद चीवर चढ़ाकर बौद्ध परंपरा के अनुसार पूजा की। कई श्रद्धालु प्रतिमा के समक्ष ध्यान और प्रार्थना में भी बैठे। विदेशी पर्यटकों ने मंदिर परिसर और आसपास के बौद्ध स्थलों का भ्रमण किया। उन्होंने तथागत बुद्ध के जीवन, उपदेशों और कुशीनगर के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी ली। पर्यटकों ने ऐतिहासिक स्थलों की तस्वीरें भी कैमरों में कैद कीं। बौद्ध मंत्रोच्चार और प्रार्थना से मंदिर परिसर का वातावरण आध्यात्मिक बना रहा। पर्यटकों को भंते अशोक ने तथागत बुद्ध से जुड़े ऐतिहासिकता की जानकारी उपलब्ध कराई। उन्होंने कुशीनगर के लगभग सभी स्मारकों की ऐतिहासिकता को विस्तार से बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed